• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे:जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने सहयोग और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लाभ उठाने को कहा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 9, 2021
in Jaunpur
0
बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे:जिलाधिकारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे

जिलाधिकारी ने सहयोग और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लाभ उठाने को कहा

‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा आदि पर चर्चा
संकल्प सवेरा,जौनपुर। लड़के कई बार फेल होते हैं, तब भी उन्हें पढ़ाने के लिए मां-बाप कोशिश करते हैं लेकिन लड़की के लिए नहीं? बगल के एक व्यक्ति ने बेटी होने पर बनारस जाकर अबार्शन कराया? स्कूल और बाजार आते-जाते समय सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है? मेरे पड़ोसी शराब पीकर अपनी पत्नी को बहुत पीटते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। कुछ इस तरह के प्रश्न बेटियों और महिलाओं ने निडर होकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने रखे।

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2021/08/VID-20210809-WA0033.mp4

सुधाकर सिंह फाउंडेशन पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, धर्मापुर में सोमवार को आयोजित मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने ऐसी स्थितियों में उठाए जाने कदमों की जानकारी दी जबकि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज ने ऐसे मामलों में उनका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने ज्यादातर मामलों को नोट करवाकर संबंधित विभागीय जिम्मेदारों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही लक्ष्मी यादव ने कहा कि लड़के फेल हो जाते हैं तब भी उन्हें अभिभावक आगे की पढ़ाई जारी रखवाने के लिए जी जान लगा देते हैं जबकि बेटी एक बार फेल हो गई तो उसकी शादी कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं। इतना ही नहीं लड़कों का एडमिशन अच्छे स्कूल में करवाते हैं जबकि लड़कियों का सरकारी स्कूल में।
इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि जौनपुर का जनसंख्या अनुपात अच्छा है। यहां 1000 पुरुषों पर 1018 महिलाएं हैं। इसलिए सरकार लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। कन्या सुमंगला योजना, जिनके घर में दो बेटियां होंगी वहां बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई तक के लिए है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय सिर्फ़ बेटियों के लिए है। योजनाओं से बदलाव दिख भी रहा है। कुछ बेटियां संघर्ष कर ओलम्पिक तक पहुंचीं हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
वहीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी की पत्नी डॉ अंकिता राज ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खुद पर विश्वास रखें। योजनाएं और अफसर सब आपके लिए बने हैं। जबरदस्ती कराए जाने वाले किसी भी मामले में आपको पहल करनी होगी। उन्होंने लाकडाउन के दौरान सूरत में कारखानों के बंद रहने के दौरान अपने घर से हीरे का काम कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली महिलाओं का उदाहरण दिया और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी जीविका के लिए आसपास ही प्रयास करने का सुझाव दिया।
कृतिका ने कहा कि अब तो हर घर में कन्या भ्रूण हत्या होने लगी है। ऐसा मां से जबरदस्ती कर कराया जा रहा है। इससे मां का स्वास्थ्य गिरता है। इस पर आपके ध्यान देने की जरूरत है। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए बहुत सख्त कानून है। लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रा साउंड केंद्र पर बहुत ही सख्त कार्रवाई की जाती है। ऐसे कार्यक्रम इसीलिए किए जा रहे हैं जिससे महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़े।
सलमा ने कहा कि उनके बगल के परिवार में एक युवक अपनी पत्नी की बहुत पिटाई करता है। इसलिए वह अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती और मायके रहती हैं। फिर वह उसे लाने की जिद कर रहा है। जिलाधिकारी ने पूछा कि महिला ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है तो छात्रा ने बताया कि महिला थाने में मुकदमा दर्ज है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप उनकी डिटेल दे दीजिए। पहले कई बार काउंसलिंग होगी। ज्यादा उत्पीड़न दिखेगा तो उन्हें विधिक रूप से अलग रहने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने वन स्टाप सेंटर का भी सहारा लेने की लोगों को सलाह दी।

Previous Post

जौनपुर में एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास गार्ड की गोली मारकर हत्या

Next Post

महिलाओं ‌ने‌ की‌ ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‌ ‘

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
महिलाओं ‌ने‌ की‌ ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‌ ‘

महिलाओं ‌ने‌ की‌ 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ‌ '

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.