• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान जरूरी : सीएमओ

विश्व स्तनपान सप्ताह पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 7, 2021
in Jaunpur
0
कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करे :गिरीश चन्द्र यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान जरूरी : सीएमओ
विश्व स्तनपान सप्ताह पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने पर जोर
स्तनपान कराने के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताईं
संकल्प सवेरा जौनपुर, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई | इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध ही सर्वोपरि है।

नवजात को पहले घंटे के अंदर गाढ़ा पीला दूध पिलाना और छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना जरूरी है। प्रसव कक्ष से ही शिशु की त्वचा मां के सम्पर्क में रहनी चाहिए। इसका शत-प्रतिशत अनुपालन होना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य फोकस तीन तरह के लाभार्थियों पर है।

पहला जिन महिलाओं का सिजेरियन प्रसव हुआ है, दूसरा जिन शिशुओं का वजन कम है और तीसरा जो महिलाएं पहली बार मां बनीं हैं। उन्होंने इन सभी लाभार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई, जिससे स्तनपान से संबंधित आंकड़ों में जनपद के साथ ही प्रदेश स्तर पर सुधार किया जा सके।
कार्यशाला में एसीएमओ (आरसीएच) डॉ सत्य नारायण हरिश्चंद्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपदा कोष (यूनीसेफ) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में मात्र 25.2 प्रतिशत महिलाएं ही शिशु को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान करातीं हैं।

इसका मतलब चार में से एक बच्चे को ही जन्म के पहले घंटे के अंदर मां का दूध नसीब होता है। मात्र 42 प्रतिशत बच्चे ही पूरे छह माह तक सिर्फ मां के दूध के सहारे रह पाते हैं जबकि बाकी बच्चों को मां के दूध के साथ ऊपरी आहार दिया जाने लगता है। ऐसा किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रभावित प्रसूता भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने शिशु को स्तनपान करा सकती है। स्तनपान कराने के दौरान उसे मात्र तीन बातों का ध्यान रखना होगा। पहली बात स्तनपान कराने के समय मां के हाथ धुले हों। उसने मास्क पहन रखा हो। बच्चे के आसपास की उस सतह को जिसे वह छूती हो उसे विसंक्रमित कर दिया गया हो।

इस दौरान इनफैंट मिल्क सब्सीट्यूट एक्ट-2003 पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इसके तहत किसी भी चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा कर्मी का पैकेट बंद दूध को प्रोत्साहित करना दंडनीय अपराध माना गया है। स्तनपान प्रोत्साहित करने के लिए प्रसव पूर्व से ही परामर्श की आवश्यकता जताई गई। इसके साथ ही सीएमओ ने चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के संबंध में निर्देश दिया।

कार्यक्रम में ब्लाक से चिकित्साधिकारी, नर्स मेंटर ने भाग लिया। एसीएमओ डॉ एसपी मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, डॉ प्रभात, डॉ एससी वर्मा, मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार नीरज सिंह, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) मोहम्मद खुवैद रजा, जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ आशीष यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Previous Post

पुलिस के प्रयास से 6.50 लाख रुपये वापस मिला

Next Post

बूथ जितने वाले ही सबसे बडे नेता होता है:स्वामी भानु प्रताप

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बूथ जितने वाले ही सबसे बडे नेता होता है:स्वामी भानु प्रताप

बूथ जितने वाले ही सबसे बडे नेता होता है:स्वामी भानु प्रताप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

August 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.