खुर्शीद अनवर खान
संकल्प सवेरा,जौनपुर । जौनपुर की राजनीति के सबसे बड़े चाणक्य धनंजय सिंह ज़िले के सियासी महारथियों को धूल चटाने की तैयारी में हैं।
ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व सांसद की पत्नी श्रीकला सिंह जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही हैं।खबरीलाल के मुताबिक तक़रीबन 47 सदस्य अब तक बाहुबली के पाले में जा चुके हैं?
दरसअल धनंजय सिंह ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी को उसी दिन इस चुनाव में परास्त कर दिया था जिस दिन यह सीट भाजपा के बजाय गठबंधन के अपना दल को चली गयी थी।सियासी जानकारों का मानना है कि अगर निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह भाजपा के बैनर तले आतीं तो धनबल और सत्ता की हनक का फायदा उठा सकती थीं।
जनचर्चाओ की माने तो दूसरी तरफ़ समाजवादी पार्टी सदस्यों की मज़बूत संख्या के बाद भी यह चुनाव बेहद हल्के ढंग से लड़ रही है। जाति विशेष के जिन 40 सदस्यों के दम पर सपा खुद को मजबूत मान रही थी उनमें से कई सदस्य धनंजय सिंह के समर्थन में ताल ठोक रहे हैं।
सूत्रों की माने तो दिलचस्प बात यह है कि धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जीत के करीब देख कर अब प्रतिद्वंदी अफवाहों का सहारा ले रहे हैं।कल शाम ज़िले में एक अफ़वाह तेज़ी से उड़ाई गयी कि 32 सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं।
मीडिया द्वारा तहकीकात करने पर पता चला जिस प्रस्तावक ने 32 सदस्यों को अपने साथ मुम्बई ले जाने की बात उड़ाई वह खुद अपने घर मे छुपा है।
कुल मिला कर जौनपुर में श्रीकला सिंह का प्रथम नागरिक बनना तय माना जा रहा है,? बस चुनाव और नतीजे का इंतेज़ार है
खुर्शीद अनवर खान की facbook वाल से












