• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है:गिरीश चंद्र यादव

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 30, 2021
in Jaunpur
0
जौनपुर में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है:गिरीश चंद्र यादव

मीडिया कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है:जिलाधिकारी

संकल्प सवेरा,जौनपुर। पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आज जौनपुर में एक ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में काम करने वाले पत्रकारों को केंद्र सरकार के कार्यक्रमों की सही तथा नवीनतम जानकारी देना है। कार्यशाला का उद्दघाटन उतर प्रदेश सरकार के आवास और शहरी नियोजन राज्यमंत्री  गिरीश चंद्र यादव ने किया।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में जहां एक ओर सरकार चुनौतियों पर खरी उतरी है वहीं दूसरी ओर लाकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बावजूद अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया गया। श्री यादव ने कहा कि विकास की गति आज भी वैसी ही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे जहां एक ओर योजनाओं के क्रियान्वन में कमियों को उजागर करें वहीं दूसरी ओर सकारात्मकता को प्रत्येक स्थिति में बनाये रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है, नकारात्मक खबरों को छापने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और विकास की गति प्रभावित होती है।

संजय सिंह ने भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुये कहा कि समाज की अवधारणा समन्वयवाद पर आधारित होना चाहिये। उन्होंने सभी से एकजुट होकर शांत व्यवस्था बनाये रखने और विकास के मार्ग पर मिलकर चलने की अपील की। पीआईबी के अपर महानिदेशक आर पी सरोज ने ग्रामीण अंचल में काम कर रहे पत्रकारों की भूमिका को काफी महत्वूर्ण बताया और कहा कि कवरेज के समय सकारात्मक रुख बनाये रखना बुहत जरुरी है।

उन्होंने कहा कि गिलास को आधा खाली कहने के बजाए आधा भरा कहा जाना चाहिये। श्री सरोज ने कहा कि प्रदेश में डेल्टा पल्स का कोई भी मामला अभी तक नहीं पाया गया है। यह संतोष का विषय है।
एकेडमिक शब्द की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि छोटे बच्चों को ही यह लहर प्रभावित करेगी।

डेल्टा प्लस वैरिएन्ट की चर्चा करते हुये डा0 सिंह ने इससे बचने के लिये समय से उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ ही मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना और बार बार हाथ धोना जरुरी होगा। वरिष्ठ चिकित्सक डा. राहुल श्रीवास्तव ने कोविड-19 टीकाकरण पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कोविड-19 का टीका आवश्यक रुप से समय से लगवा लेना चाहिये। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर के सिंह ने जिले में संचालित टीकाकरण अभियान के बारे में बताया।

जिला पंचायतराज अधिकारी ने जहां ग्रामीण अंचल में चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीं उप कार्यक्रम निदेशक कृषि डा. रमेंश चंद्र यादव ने सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सहूलियतों की चर्चा की।

जौनपुर के साइबर सेल के प्रभारी ओम प्रकाश ने साइबर अपराध और उससे बचाव पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। जाने माने अर्थशास्त्री डा. अरुण कुमार सिंह ने वित्तीय समावेशन पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार ने छोटे और मझोले उद्दोगों सहित बड़े उद्दोगों को भी आर्थिक मदद प्रदान की है।

सरकार की मंशा है कि कृषि को भी उद्दोग का दर्जा दिया जा सके।उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन के तहत समाज के अंतिम आदमी तक को बैंकिग प्रणाली के साथ जोड़ा गया है। डा.श्रीमती सरोज सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन है कि जिन मूल्यों को लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी गयी उनसे नई पीढी को परिचित कराया जाये।

कार्यक्रम का संचालन पीआई के उपनिदेशक मीडिया डा. श्रीकांत श्रीवास्तव ने किया। डा. श्रीवास्तव ने डिजिटल मीडिया एथिक्स की चर्चा की और कहा कि ओटीटी से जुड़े सामान्य यूजर को भी शिकायते दर्ज कराने का एक मौका एथिक्स कोड में दिया गया है। जिला चिकित्सा विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर एक कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।

Previous Post

 रक्तदान किसी न किसी के जीवन को जरूर बचाता है: मनीष कुमार वर्मा”जिलाधिकारी”

Next Post

जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.