मिनी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
संकल्प सवेरा, शाहगंज / जौनपुर
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अक्खीपुर गांव में बीती रात सड़क दुघर्टना में मिनी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में मंगलवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय श्रीचंद पुत्र राजाराम शाहगंज से बाजार कर के साइकिल से घर जा रहा था कि अक्खीपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार मिनी बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दे शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।












