संकल्प सवेरा, पचोर, मध्य प्रदेश वैश्विक माहमारी कोरोना के चलते आज कई शहरी व ग्रामीण एरिया में लाखों लोगों की जान चली गई और लोग प्रशासन की सख्ती का पालन करते हुए घरों में कैद होने पर मजबूर है। किसी का रोजगार चला गया तो कोई बीमारी की चपेट में आ गया।
किन्तु आज के समय मे भी मानवता की मिसाल पेश करने वालो की कमी नही है। जब लोग सक्षम होते हुए भी घरों में आराम से अपना जीवन आनंद के साथ बिता रहें है, वहीं पचोर के रामहांकाल समिति के सदस्यों द्वारा तपती धूप में अपने घर से भोजन बनाकर गरीब जनता को प्रतिदिन खिलाया जा रहा है। गली – गली, नुक्कड़, बायपास व ग्रामीण अंचल में जाकर इनके द्वारा की जा रही लगातार अट्ठाईस दिनों की सेवा की चर्चाएं खूब हो रही है।
ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों की वजह से असहाय व गरीब लोग अपना पेट भर पा रहे है। सेवा समिति में मुख्य सदस्य बंटी खटीक, अंकित खत्री, दीपक जायसवाल, सतीश राठौर, वरुण पच्चीसिया, अजय योगी आदि शामिल है।।












