जिले के कोपागंज एवं घोसी विकासखंड के अधिकांश बूथों पर ठीक सुबह 7:00 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान का कार्य शुरू हो गया। कई बूथों पर कोरोना कॉविड 19 के संक्रमण के बावजूद मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया एवं मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदाता पर्ची बनाने का काम प्रत्याशियों के एजेंटों ने सुबह 5:00 बजे से ही शुरू कर दिया था।
जिले में सुबह नौ बजे तक 09.75 फीसद मतदान हो चुका था। जबकि 11 बजे तक 24 फीसद मतदान संपन्न हो चुका था। दोपहर एक बजे तक 38.81 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
घोसी ब्लॉक के नथनपुरा गांव में मतदाता सूची को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनोद कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले का पटाक्षेप किया एवं बवाल कर रहे एक व्यक्ति को कोतवाली ले आए।
उधर रतनपुरा ब्लाक पिंडोहरी मतदान केंद्र पर मतदान केंद्र से बाहर आपस में लोगों ने मारपीट कई। पुलिस ने कई लोगों को थाने भेजा
इस बार के पंचायत चुनाव में खास बात यह है कि चाहे पीठासीन अधिकारी हों, सुरक्षा बल हों, प्रत्याशी हों या मतदाता, सभी मास्क में ही नजर आ रहे हैं। कोरोना के मद्देनजर प्रत्याशी और उनके समर्थक स्वयं मतदाताओं से आपस में दूरी बनाए रखने की बार-बार अपील कर रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर बूथ संख्या 59 पर कुल पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी हैं । जिनमें चार प्रत्याशियों काे चुनाव चिन्ह आवंटन हुआ है, लेकिन एक प्रत्याशी सुभाष सरोज का चुनाव चिन्ह नहीं मिल सका है। जबकि बूथ संख्या 59 पर लगभग 100 वोट पोल हो चुके हैं। दूसरी तरफ बूथ संख्या 58 पर चुनाव चिन्ह आवंटित है












