जफराबाद, संकल्प सवेरा क्षेत्र के हौज गॉव में स्थित ट्रामा सेंटर का विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने औचक निरिक्षण किया।इस दौरान वहां के स्टॉप के लोगों में हड़कम्प मचा रहा।
विधायक डॉ सिंह वहां पहुंचकर पहले प्रभारी चिकित्सक डॉ डी के सिंह से कोविड एडमिट मरीजो की संख्या जाना।उसके बाद उन लोगों की चल रही दवा को देखा।दवा उपलब्ध रहने पर सन्तोष जाहिर किया।इसी दौरन 26 वर्षीय सौरभ तिवारी नामक लड़के की हालत गम्भीर देख कर प्रभारी चिकित्सक को फटकार लगाई।
उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से बात करके सौरभ को वेंटिलेटर मशीन पर रखवाकर उसे जीवन दान दिया।इसके अलावा विधायक ने तत्काल जिला धिकारी मनीष कुमार वर्मा से बात कर के बोला कि मैंने अपने निधि से दो फ्लो नेजल कैनुला (ऑक्सीजन बढ़ाने की मशीन)बुधवार तक देने की घोषणा किया।
उन्होंने कहा यह मशीन काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद देगी।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कई लोग उपस्थित रहे।












