मछलीशहर,संकल्प सवेरा । बाइक चोरी के एक मुलजिम की पुलिस अभिरक्षा मे प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कालेज मे सोमवार को उपचारार्थ मौत होने पर तहलका मच गया। उसका शव मंगलवार को दोपहर मे घर पहुँचा।बताया गया कि बीते शनिवार को पुलिस ने स्थानीय कस्बा इंचार्ज हसन रिजवी की दो दिन पहले हुई बाइक चोरी के आरोप मे मास्क चेंकिग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा था। दोनों ने पूछताछ मे अपना नाम सिकन्दर अंसारी पुत्र नुरूल हक और मोहम्मद हुसैन पुत्र दीन मोहम्मद बताया । पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी 24 तारीख की सांयकाल सात बजे दिखाई। ताबडतोड कार्यवाही करते हुए दोनों की निशानदेही पर कस्बा निवासी निहाल कबाडी और असलम के यहाँ से एक मोटरसाइकल नम्बर UP 70 DW 8391 बरामद कर लिया था जो उनलोगो ने 13 अप्रैल को स्थानीय पोस्टऑफिस के बगल से चुराई थी। दरोगा हसन रिजवी की बाइक और 23 अप्रैल को कस्बे के सुशीला अस्पताल के पास से चोरी हुई हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकल नम्बर UP 62 W4824 को उनके पास से ही बरामद किया गया। पुलिस मृतक मोहम्मद हुसैन उर्फ सोनू को रात दस बजे लेकर अलबियाना मोहल्ला पहुँची जहाँ एक पुरानी हवेली के फाटक के दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर पहुँची । पुलिस के अनुसार मुलजिम ने भागने के प्रयास मे छत से कूद गया और सड़क किनारे विघुत तार पे गिरा।
और उसके बाद नीचे सड़क पर गिर पड़ा। उसे गंभीर लहूलुहान अवस्था मे लेकर पुलिस सीएचसी पहुँची जहाँ से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज लेकर गयी। जहाँ उपचारार्थ उसकी सोमवार को मौत हो गयी। आज उसका शव पुलिस और परिवार वाले लेकर घर आये। शव घर पहुँचते ही रोना पिटना मच गया। पुलिस ने किसी संभावित विरोध के दृष्टिगत अतिरिक्त फोर्स मॅगा रखी थी। लेकिन कोई बवाल नही हुआ। मृतक पाॅच भाइयों और एक बहन मे सबसे छोटा था। बीड़ी और पर्स बनाकर गुजारा करता था। मृतक के एक पुत्री जोया चार साल की है और पुत्र अल्फास सिर्फ आठ महीने का ही है।












