मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ,जौनपुर।नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने प्रयागराज मार्ग पर एक गम्भीर रोगी को सोमवार को सुबह प्रयागराज लेकर जा रही एम्बुलेन्स का ऑक्सीजन खत्म हो जाने से मरीज के परिजन आक्रोशित हो उठे और एम्बुलेन्स चालक की पिटाई करना शुरू कर दिए ।एम्बुलेन्स चालक जान बचाकर भाग खड़ा हुआ तो परिजनों ने एम्बुलेन्स में तोड़फोड़ करने लगे । परिजन किसी दूसरे वाहन की ब्यवस्था कर मरीज को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार मऊ जनपद से किसी गम्भीर मरीज को लेकर एम्बुलेन्स चालक प्रयागराज के लिए निकला था कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट एम्बुलेन्स का ऑक्सीजन खत्म हो गया।आक्सीजन खत्म होने पर मरीज को तकलीफ बढ़ गयी मुंगराबादशाहपुर पहुँचते पहुँचते मरीज के परिजन आक्रोशित हो उठे और एम्बुलेन्स चालक से मारपीट करने लगे।नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने मौका पाकर एम्बुलेन्स चालक बीच सड़क पर ही एम्बुलेन्स खड़ी कर उतरकर भागने लगा तो मरीज के परिजनों ने उसे कुछ दूर दौड़ाया लेकिन एम्बुलेन्स चालक मौके से भाग निकला । एम्बुलेन्स में आक्सीजन खत्म होने और चालक के भागने से आक्रोशित मरीज के परिजन एम्बुलेन्स में जमकर तोड़फोड़ किया और परेशान होकर किसी अन्य निजी वाहन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए।












