नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वो देश आज कोरोना के खिलाफ कठिन लड़ाई लड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में जो फैसले लिए गए हैं वो कोरोना की स्थिति को सुधारेंगे
– पीएम मोदी ने कहा कि हम धैर्य नहीं खोना चाहते हैं।
– देश में बढ़ती कोरोना महामारी को लेकर ऑक्सीजन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश रोजाना ढाई लाख से ज्यादा नए कोरोना मामले आ रहे हैं। कई राज्य ऑक्सीजन की तंगी का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते इलाज पा रहे मरीजों की मौत हो रही है। कई राज्यों ने केंद्र से मदद करने का भी निवेदन किया है।












