• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

यह मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं, इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है ; विपिन जैन

Do not say that my difficulties are greater than God, say to these difficulties that my God is greater; Vipin Jai

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 5, 2021
in Life Style
0
यह मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं, इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है ; विपिन जैन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यह मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं, इन मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है – विपिन जैन

रिपोर्ट विवेक चौबे

सूरत,संकल्प सवेरा। हम जब भी स्वयं के बारे में सोचते हैं, लगता है कि हमारे अलावा कोई भी इस दुनिया में पीड़ित है ही नहीं, भगवान ने सिर्फ हमारे ऊपर ही दुखों का पहाड़ रखा हुआ है। यदि आप ऐसा सोचते हैं, तो निश्चित तौर पर गलत सोचते हैं। भगवान को कोंसने और एक बार स्वयं से बाहर आकर अपने आसपास देखने की कोशिश करें, आप पाएंगे कि आपसे अधिक गमों के बोझ तले, बिना अपने दुखों को अपने पर हावी करने के चलते कई लोग अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसा ही एक जिंदादिल उदाहरण आज हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं। चलिए लेकर चलते हैं आपको एक पोलियो से पीड़ित से लेकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने तक के सफर पर।

गुजरात के दाहोद जिले के एक छोटे-से गाँव लिमडी में वर्ष 1975 में जन्मे विपिन जैन का बचपन महज 8 माह की उम्र में ही तहस-नहस हो गया, जब घरवालों को पता चला कि विपिन की कमर के नीचे का भाग पोलियो का शिकार हो चुका है। बावजूद इसके विपिन ने कभी-भी अपनी कमी को अपने पर हावी नहीं होने दिया। अपने बचपन का बहुत बड़ा हिस्सा विपिन ने जमीन पर हाथों के सहारे रेंगकर बिताया, वह भी बिना किसी शिकन के। 12 वर्ष की उम्र में लॉयंस क्लब द्वारा प्राप्त ट्राइसिकल ने मानो विपिन को उड़ने के लिए पंख दे दिए हों। इसके बाद विपिन कभी नहीं रुके और लगभग 20 वर्ष की उम्र यानि 1994 में उनकी पहली सफल सर्जरी हुई। कहते हैं न, अपनों का साथ, और सर पर हाथ हो, तो कितना भी बड़ा तूफान ही क्यों न हो, धूल-सा लगता है। सभी के समर्थन से विपिन ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और इंदौर आकर सीए की आर्टिकलशिप पूरी की। 9 सर्जरीज के बाद विपिन कैलिपर्स और क्रंचेस की सहायता से केवल खड़े होने के ही नहीं, बल्कि चलने के भी काबिल बनें और अपने लगभग सभी काम स्वयं करने लगे।

एडवेंचर्स के हैं बेहद शौकीन

जिंदगी जीने का हुनर रखने वाले और जिंदादिली के धनी विपिन कहते हैं, “मेरी विकलांगता को मैंने कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। अपनी विषमता को ही क्षमता बनाकर मोडिफाइड कार चलाने के साथ ही पिछले 15 वर्षों में मैंने सम्पूर्ण विश्व में कई देशों की यात्रा की है। यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, यूएई, सिंगापुर देखने के साथ ही मैंने बाली, दुबई, थाईलैंड और अमेरिका में कई एडवेंचर्स में हिस्सा लिया है। अपनी विकलांगता को दौड़ में हराकर कई मीटर पीछे छोड़कर मैं आज एक सार्थक सीए हूँ और अपनी मल्टीलोकेशन फर्म में 40+ टीम का हैड हूँ। साथ ही मैं जयपुर स्थित एनजीओ, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के इंदौर सेंटर में ऑनररी ऑडिटर और एडवाइजर हूँ। यह संस्था जरूरतमंदों को कैलिपर्स और जयपुरी फुट प्रदान करती है। मैं इंदौर स्थित जैन सेवा समिति एनजीओ में भी ऑनररी ऑडिटर और एडवाइजर हूँ। यह संस्था बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। इन संस्थाओं से प्रभावित होकर, गरीबों की सहायता के उद्देश्य से मैंने भी अपने दादाजी के नाम पर अपनी एक संस्था की शुरुआत की है। यह संस्था पूर्ण रूप से गरीब और लाचार लोगों की सहायता को समर्पित है।”

जीत चुके हैं कई अवॉर्ड्स

अपनी जिंदगी खुलकर जीने का जीवंत उदाहरण बने विपिन किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। वे कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं, जैसे- वर्ष 2014-15 में लॉयंस क्लब लिमडी द्वारा स्पेशल पर्सनालिटी के लिए अवॉर्ड, वर्ष 2019 में अहमदाबाद स्थित गुजराती यूनिवर्सिटी तथा कलगी फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगरत्न अवॉर्ड और वर्ष 2020 में उम्मीद फाउंडेशन द्वारा स्पेशल अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके साथ ही अनेकों उपलब्धियों के धनी विपिन एक मल्टीलोकेशन सीए फर्म मेसर्स मनोज विपिन एंड कंपनी के फाउंडर पार्टनर हैं। यह फर्म मुंबई, वड़ोदरा, अहमदाबाद, लिमडी (गुजरात), इंदौर और अमेरिका में 15 प्रोफेशनल्स तथा 40+ टीम से फलीभूत है। इतना ही नहीं, विपिन अपने साथ दशकों से जुड़े हुए एम्प्लॉयीज के लिए फॉरेन ट्रिप्स ऑर्गेनाइज करते रहते हैं। इसके साथ ही वे चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया के इंस्टीट्यूट के विभिन्न नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स में मोटिवेशनल तथा इंस्पिरेशनल स्पीकर रह चुके हैं।

Previous Post

शादी की बंदिश से क्षुब्ध प्रेमिका ने मौत को लगाया गले

Next Post

जिला प्रशासन के फैसले पर शिक्षक नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जिला प्रशासन के फैसले पर शिक्षक नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

जिला प्रशासन के फैसले पर शिक्षक नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.