• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है भाजपा सरकार:आर0 पी0 कुशवाहा

सबका साथ सबका विकास के आधार पर ही भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है । यह बातें शनिवार को विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के सभागार में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं विकास पुस्तिका विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ आर0 पी0 कुशवाहा ने कही ।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 20, 2021
in Jaunpur
0
सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है भाजपा सरकार:आर0 पी0 कुशवाहा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा  (जौनपुर) । सबका साथ सबका विकास के आधार पर ही भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है । यह बातें शनिवार को विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के सभागार में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं विकास पुस्तिका विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ आर0 पी0 कुशवाहा ने कही ।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में आम आदमी विजली पानी और सड़क की मूलभूत आवश्यकताओं से जूझ रहा था। लेकिन आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है । उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रदेश सरकार 20 घंटे बिजली की आपूर्ति कराकर लोगों की समस्याओं से निजात दिला रही है । उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत अब तक लगभग 1 लाख 50 हजार गरीब लाभान्वित किए गए हैं ।श्री कुशवाहा ने कहा कि आजादी के सात दशक में जितना विकास हुआ उससे अधिक कहीं अपने चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है ।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत घर घर शौचालय उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी छत विहीन लोगों को आवास मुहैया कराने हेतु कटिबद्ध है । उन्होंने कोरोना वायरस के नियंत्रण में शासन द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को इस आपदा से बचाने के लिए जो कार्य किया है वह भी अति सराहनीय है । इस दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी प्रशंसा की । अपने संबोधन में स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं पर बिस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ रहा है । अपने संबोधन में खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा चलाए गए अभियान का हम ईमानदारी से निर्वहन करें तो इससे क्षेत्र और समाज का विकास निश्चित है । इसके पूर्व मुख्य अतिथि आर पी कुशवाहा , नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू , खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर परिसर में स्थित शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि आर पी कुशवाहा , नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू , खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त आदि ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया तथा आवास योजना एवं बृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया । मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने इस अवसर पर लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन कर जानकारी हासिल की । इस अवसर पर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव के बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल ।जिसमें शिखा सिंह द्वारा मंगलयान एवं सोलर सिस्टम तथा प्रियांशु गिरी द्वारा जेसीबी मशीन ,बायो गैस प्लांट आदि का माडल प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया । समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू एवं संचालन शिक्षक संजय कुमार मिश्र ने किया । इसके पूर्व मौजूद लोगो ने मल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज नितिन कुमार , सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण हंस राज उपाध्याय , एडीओ पंचायत शिवशंकर मिश्र , भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश कुमार सिंह , रंजीत भोज्यवाल ,राम नरायन साहू , राहुल दूबे , राज कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन एवं विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Previous Post

नाबालिग बालिका के रेप के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

आज आयुष्मान कार्ड के लिए पूरे जिले में मेगा कैम्प का आयोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आज आयुष्मान कार्ड के लिए पूरे जिले में मेगा कैम्प का आयोजन

आज आयुष्मान कार्ड के लिए पूरे जिले में मेगा कैम्प का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

April 25, 2026
पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

April 25, 2026
बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया राज्य में सत्ता बदलाव तय: कृपाशंकर सिंह 

बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया राज्य में सत्ता बदलाव तय: कृपाशंकर सिंह 

April 24, 2026
खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

April 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

April 25, 2026
पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

April 25, 2026
बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया राज्य में सत्ता बदलाव तय: कृपाशंकर सिंह 

बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया राज्य में सत्ता बदलाव तय: कृपाशंकर सिंह 

April 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

April 25, 2026
पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

April 25, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.