• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

ड्रैगन से चीता तक, मुकेश अंबानी के चिड़ियाघर में दिखेंगे ये लुप्तप्राय जीव

गुजरात में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 22, 2021
in Life Style
0
ड्रैगन से चीता तक, मुकेश अंबानी के चिड़ियाघर में दिखेंगे ये लुप्तप्राय जीव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी गुजरात के जामनगर में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। इस चिड़ियाघर में 100 अलग-अलग प्रजातियों के जानवर, पक्षी आदि को रखा जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बनाए जाने वाले इस चिड़ियाघर में कोमोडो ड्रैगन से लेकर चीता तक कई जानवर दिखाई देंगे। रिलायंस के कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परीमल नाथवानी ने बताया है कि यह साल 2023 तक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से प्रोजेक्ट को पहले ही काफी देरी हो चुकी है, जिसकी वजह से अब इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम होगा।संकल्प सवेरा

मुकेश अंबानी का साम्राज्य कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। टेलीकॉम जगत से लेकर ई-कॉमर्स तक रिलायंस ने कई सालों से जलवा बिखेर रखा है। यहां तक कि आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस टीम के मालिक भी हैं। दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने का यह ड्रीम प्रोजेक्ट मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का है। इसे ग्रींस जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंग्डम के नाम से बुलाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो जामनगर में बनने वाला यह चिड़ियाघर 250 एकड़ की जमीन में फैला होगा, जहां कई तरीके के जानवर पाए जाएंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा इस चिड़ियाघर के मास्टर प्लान के साथ डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी सब्मिट कर दी गई है और फरवरी 2019 में इसे सेंट्रल जू अथॉरिटी की 33वीं बैठक में अप्रूव भी कर दिया गया था। संकल्प सवेरा

चिड़ियाघर में जिन जानवरों को रखा जाएगा उनमें से कुछ के नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जू में अफ्रीकी शेर, चीता, जगुआर, इंडियन वुल्फ, एशियाई शेर, हिप्पो, फिशिंग कैट, स्लॉथ बियर, बंगाल टाइगर, गोरिल्ला, जेब्रा, जीराफ, अफ्रीकी हाथी, कोमोडो ड्रैगन आदि हैं। इसके अलावा, दुनियाभर के विभिन्न प्रकार के पक्षी भी जू में पाए जाएंगे। चिड़ियाघर केा हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसे फ्रॉग हाउस, ड्रैगनंस लैंड, एकुअटिक किंग्डम, इंडियन डेजर्ट आदि कहा जाएगा। इसके अलावा, चिड़ियाघर में बनने वाला फ्रॉग हाउस में तकरीबन 200 विभिन्न प्रजाति के मेंढक होंगे तो 350 तरीके की मछलियां भी पाई जाएंगी।संकल्प सवेरा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अमीर अरबपतियों की सूची में हाल ही में टॉप 10 से बाहर हुए हैं और वे 11वें नंबर पर आ गए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 7970 करोड़ डॉलर है। इस साल की बात करें तो अंबानी की दौलत में 303 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले साल आरआईएल में जोरदार तेजी और जियो में भारी भरकम निवेश के चलते मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में शीर्ष पांच तक पहुंच गए थे। वहीं, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पर काबिज हो गए हैं। संकल्प सवेरा

Previous Post

राष्ट्रीयसेवा योजना सप्त दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Next Post

जेसीआई ने इलेक्ट्रिसीटी के लाइनमैन को किया सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जेसीआई ने इलेक्ट्रिसीटी के लाइनमैन को किया सम्मानित

जेसीआई ने इलेक्ट्रिसीटी के लाइनमैन को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

September 25, 2026
बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा सम्मानित

बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा सम्मानित

September 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

September 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.