जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज शनिवार की अपराह्न शाहगंज पहुंचेंगे,
उक्त जानकारी प्रसपा के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समीपस्थ जनपद आजमगढ़ की नगर पंचायत माहुल में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने निजी वाहन जाएंगे।
माहुल जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।












