संकल्प सवेरा आप सभी पाठको का हार्दिक स्वगात करता है
बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से वाराणासी, प्रतापगढ़, जंघई, भदोही स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार से स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रतापगढ़ एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। जिसका ठहराव वाराणसी से प्रतापगढ़ के बीच सभी छोटे- बड़े स्टेशनों पर होगा।
विशेष रेलगाड़ी 04201/04202 वाराणसी- प्रतापगढ़ एक्सप्रेस प्रतिदिन की समय सारणी
04201 वाराणसी से सुबह 06 बजे छूटकर लोहता 6:12, चौखन्डी 06:23,सेवापुरी 06:32,कपसेठी 06:40,परसीपुर 06:49,भदोही 07:02,मोढ़ 07:11, सुरियावां 07:20, सरायकंसराय 07:31,जंघई 7:44, नीभापुर 07:55 बादशाहपुर 08:04 सुवन्सा 08:21 गौरा 08:29 दादूपुर 08:40 पृथ्वीगंज 08:54 प्रतापगढ़ जंक्शन 0 9:15 पर पहुँचेगी।
इसी तरह वापसी में स्पेशल ट्रेन 04202 प्रतापगढ़-वाराणसी एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से शाम 04:15 पर छूटकर पृथ्वीगंज 04:28, दादूपुर 04:37, गौरा 04:48, सुवन्सा 04:56,बादशाहपुर 05:05, नीभापुर 05:14, जंघई जंक्शन 05:57,सरायकंसराय 06:10,सुरियावां 06:21,मोढ़ 06:32, भदोही 06:42, परसीपुर 06:52,कपसेठी 07:02, सेवापुरी 07:12, चौखन्डी 07:22, लोहता 07:33 वाराणसी 09:15 पर पहुचेंगी।
अनारक्षित टिकट मिलेगा
अभी तक स्पेशल ट्रेन होने की वजह से आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति है। 22 फरवरी से चलने वाली ट्रेन में अनारक्षित टिकट की घोषणा के बाद अब अनारक्षित टिकट से यात्री सफर कर सकेंगे। इससे यात्री काफी किफायती हो जाएगा।
सामान्य ट्रेनों से अधिक होगा किराया
रेलवे की नीति के मुताबिक जो भी स्पेशल ट्रेनें पटरी लाई जा रही हैं, उनका किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है, लेकिन जिन ट्रेनों के नंबर जारी किए गए हैं वह पैसेंजर ट्रेनें हैं। इनको दर्जा मेल एक्सप्रेस का दिया गया है इसलिए 04201/04202 वाराणसी-प्रतापगढ़ ट्रेन का किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर रखा गया है।












