• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जनपद को शीघ्र टीवी मुक्त करना आवश्यक: डॉ अंकिता राज

जनपद में क्षय रोग ग्रसित रोगियों को स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय के अध्यापकों द्वारा गोद लेकर उनकी देखभाल की जाए

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 18, 2021
in Jaunpur
0
जनपद को शीघ्र टीवी मुक्त करना आवश्यक: डॉ अंकिता राज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर।  जनपद के क्षयरोग ग्रसित रोगियों को गोद लेने हेतु रेडक्रास एवं आकांक्षा समिति के सौजन्य से बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आई थी तब उनके द्वारा रेड क्रास सोसायटी के साथ बैठक की गयी थी जिसमें उन्होंने निर्देश दिया था कि जनपद में क्षय रोग ग्रसित रोगियों को स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय के अध्यापकों द्वारा गोद लेकर उनकी देखभाल की जाए तथा समुचित इलाज कराया जाए। जिसके क्रम में आज आकांक्षा समिति तथा रेडक्रास सोसायटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष आकांक्षा समिति डाॅ अंकिता राज ने कहा कि जनपद को शीघ्र टीवी मुक्त करना है जिसके लिए आवश्यक है कि टीवी ग्रसित रोगियों का अच्छे से इलाज किया जाए तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने टीवी के मरीज जो ठीक हो चुके हैं उन्हें ब्रांड अम्बेसडर बनाकर जागरूकता फैलाई जाए इसके लिए एक कार्यशाला आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी एवं उनकी टीम समय-समय पर विश्वविद्यालय, कालेज एवं गावों में भ्रमण करते हुए क्षय रोग सम्बन्धी जागरूकता अभियान संचालित करेंगे।
रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डाॅ मनोज वत्स ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि राज्यपाल ने निर्देश दिया था कि  प्रधानमंत्री महोदय की आकांक्षा के अनुरूप 2025 तक देश को टी.बी रोग से मुक्त कराना है , इस मुहिम में उ0प्र0 में विश्वविद्यालय, कालेजो की इतनी संख्या है कि यदि वहां के प्राध्यापक और अन्य लोग लगे तो 2022-23 तक ही टी0बी0 से मुक्त हो सकता है। इस क्रम में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय द्वारा 555 क्षय रागियों एवं आकांक्षा समिति जौनपुर द्वारा कुल 13 क्षय रोगियों को गोद लिया गया । स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर.के सिंह द्वारा रेड क्रास सोसायटी के कार्यो एंव क्षय रोगियों के हितों में किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
रेडक्रास सोसायटी एवं आकांक्षा समिति की बैठक में आये स्वंयसेवी संगठन के प्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों के शिक्षकों को जिला क्षय रोग उन्मुलन केन्द्र के डी.पी.सी सलिल यादव द्वारा ़क्षय रोग के लक्षणों एवं उनके उपचार साथ ही क्षय रोगियों के लिए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में जिन प्राध्यापकों एवं समाजसेवियों ने क्षयरोग ग्रसित रोगियों को गोद लिया है उन्हे रेडक्रास सोसायटी एवं आकांक्षा समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
इस अवसर पर इन्द्रभान सिंह( इन्दु) डा. एम.एम जाफरी, रजिस्ट्रार महेन्द्र कुमार, प्रो0 मानस पाण्डेय, डा. अनामिका सिंह, डा. नीता सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. अनीता सिंह, डा. वनिता सिंह, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. अन्जु सिंह, डा. झांसी मिश्रा, डा.सरिता, डा. राधारानी, डा. सुनीता मिश्रा, डा.आरती सिंह, श्वेता सिंह, डा. आरती जायसवाल, सोफिया, डा. विमला सिंह, डा. पारूल मौर्या, भूमिका गुप्ता, डा. मेजर ए.के मौर्या , डा अरूण सिंह, एस.एन सिंह, विद्याधर राय, संन्तोष सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी, अमित गुप्ता, अतुल सिंह, रवि सहित रेडक्रास एवं आकांक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Previous Post

जौनपुर में एक और कि गोली मारकर हत्या

Next Post

चलो मैहर की ओर:अंकुर सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चलो मैहर की ओर:अंकुर सिंह

चलो मैहर की ओर:अंकुर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

May 4, 2026
सैमुअल पॉल एन जौनपुर के नए डीएम बने

सैमुअल पॉल एन जौनपुर के नए डीएम बने

May 4, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

May 4, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.