जौनपुर-मिशन प्रेरणा उन्मुखीकरण मेला के अन्तर्गत रचनात्मकता की ओर राजापुर पकड़ी कार्यक्रम में कुल 13 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें प्रथम स्थान पर प्रा.वि.छाछोपुर, द्वितीय प्रा.वि. पुराफगुई,तृतीय प्रा.वि.मुजार रहा।
वहीं सराहनीय कार्य के लिए प्रा.वि.कोठारी व प्रा.वि.पकड़ी को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में शिक्षकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक विनोद पाल को सम्मानित किया गया।
आयोजक मंडल में नोडल शिक्षक शंकुल मंद्रिका मौर्या ने प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अफसाना बानों, लक्ष्मीशंकर गुप्ता,विनय पांडेय,संजीव कुमार यादव आदि ने अपना योगदान दिया।












