बरसठी । स्थानीय थाना क्षेत्र के कटवार गांव में बीती रात कोटेदार के घर में रखा गरीबों के राशन को दरवाजे की कुंडी काटकर उठा ले गए चोर वहीं ग्रामीण चोरी को मान रहे है संदिग्ध।
शुक्रवार की सुबह जब कोटेदार ने गरीबों के अनाज रखे कमरे की टूटी कुंडी देखा तो चोरी का पता चला और कोटेदार के घर में हड़कंप मच गया । बता दें कि कटवार गांव में कोटेदार रमाशंकर कन्नौजिया की सरकारी कोटे की दुकान है। गुरुवार की रात दुकान के दरवाजे को कुंडी काटकर उसमें पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का रखा 7 कुंतल 35 किलो गेहूं, 4 कुंतल 95 किलो चावल समेत तौल मशीन और खाली बोरा चोरी कर ले गए।
शुक्रवार की सुबह चोरी की सूचना जैसे ही ग्रामीणों में पहुंची आसपास के ग्रामीण दुकान पर जुट गए और स्थिति को देखने लगे। ग्रामीण चोरी को संदिग्ध मानते हुए यह भी कहने लगे कि इतनी बड़ी संख्या में चोर गेहूं और चावल लादकर उठा लें गए किसी को पता भी नहीं चला। फिलहाल कोटेदार रमाशंकर कनौजिया पुलिस को चोरी की सूचना दे दिया है












