बक्शा प्राथमिक विद्यालय परिसर पर गुरुवार को बक्शा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने जनपद अध्यक्ष अमित सिंह को प्रांतीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया।
सम्मान समारोह से अभिभूत अमित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नही होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षको द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन हमेशा करता रहूंगा। सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डॉ. मनीष सोमवंशी ने कहा कि अमित सिंह के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने निरंतर प्रदेशीय नेतृत्व के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ा है, उनके संघर्षों को मद्देनजर रखते हुए आज प्रदेश संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।
इस दौरान जिलासंयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, मनीष मिश्र, संजय कुमार, राकेश सिंह, रत्नेश प्रताप सिंह, सतीशचन्द्र पाण्डेय, दीपनारायण उपाध्याय, इन्द्रकला सिंह, पूनम सिंह, शिवकुमार, धर्मेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें। अध्यक्षता विष्णुशंकर सिंह एवं संचालन डॉ. मनीष सिंह तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया।












