• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

‘आत्महत्या नहीं शहादत’,कृषि आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोग नौकरी, घर छोड़कर आ रहे हैं ऐसे में मैं अपना शरीर समर्पित करता हूं

करनाल के रहने वाले संत बाबा राम सिंह ने गुरुवार को किसान आंदोलन में आत्महत्या कर ली. उनकी मौत के बाद दिल्ली-पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों और अन्य कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 17, 2020
in Desh-Videsh
0
‘आत्महत्या नहीं शहादत’,कृषि आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोग नौकरी, घर छोड़कर आ रहे हैं ऐसे में मैं अपना शरीर समर्पित करता हूं

संत बाबा राम सिंह (फाइल फोटो)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन में बुधवार को कुछ ऐसा घटा कि हर कोई हैरान हो गया. हरियाणा के करनाल से प्रदर्शन स्थल पहुंचे संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में किसान आंदोलन का समर्थन किया और लिखा कि उनसे ये दुख देखा नहीं जा रहा है. इस घटना से संत राम सिंह के शिष्यों में रोष है और उनका कहना है कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि शहादत दी गई है.

पिछले करीब 2 दशक से उनके शिष्य गुलाब सिंह ने इस पूरी घटना को लेकर एक अखबार से बातचीत की. गुलाब सिंह के मुताबिक, 8-9 दिसंबर को ही बाबा राम सिंह ने करनाल में एक समागम किया, जिसमें किसान आंदोलन के लिए अरदास रखी गई. उन्होंने खुद भी आंदोलन में मदद के लिए पांच लाख रुपये, गर्म कंबलों की सेवा दी.

शिष्य के मुताबिक, संत राम सिंह ने अपनी डायरी में किसान आंदोलन को लेकर दुख व्यक्त किया था और कहा था कि अब उनसे ये देखा नहीं जा रहा है. इसके बाद वो आंदोलन वाली जगह आए, उन्होंने अपने साथ आए लोगों से स्टेज के पास जाने को कहा और खुद गाड़ी के पास चले गए.

जहां अपना अंतिम नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोग नौकरी, घर छोड़कर आ रहे हैं ऐसे में मैं अपना शरीर समर्पित करता हूं. इसी के बाद गाड़ी में रखी पिस्तौल से उन्होंने खुद को गोली मार ली.

आपको बता दें कि संत बाबा राम सिंह करनाल के सिंगड़ा गांव में रहते थे, जहां उनका डेरा था. अपने भक्तों में वो सिंगड़ा वाले बाबा के नाम से जाने जाते थे.

गुरुवार को जब सिंघु बॉर्डर पर उनके आत्महत्या करने की बात सामने आई तो हर कोई हैरान रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.

संत बाबा राम सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भी रखा जाना है. गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान इससे पहले भी कुछ आंदोलनकारियों की ठंड के कारण मौत हो चुकी है.

Previous Post

बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में जीतीं राखी सावंत, दिखा फुल ड्रामा

Next Post

बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय वार्ता, PM बोले- वैक्सीन के काम में देंगे सहयोग

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय वार्ता, PM बोले- वैक्सीन के काम में देंगे सहयोग

बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय वार्ता, PM बोले- वैक्सीन के काम में देंगे सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.