सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के समीप सपा नेता
राम भुवन यादव उम्र 42 की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत अवस्था में पुलिस नेता को शव जिला अस्पताल ले गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी नक्सल राजीव सिंह, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अन्जनी कुमार राय पहुंच गए हैं । 
जानकारी के अनुसार मऊ जिले के सरायलखनसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामभुवन यादव वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव के समीप रहते थे। वो कुछ दिनों से ठेकेदारी के कार्य के सिलसिले में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गए थे।
सोमवार की रात्रि करीब एक बजे उरमौरा के समीप सड़क के किनारे मृत अवस्था में मिले। उनके सीने में दो गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। खबर लगते ही नगर के तमाम लोग पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे रहे।












