• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

चुनाव नतीजे से पहले तेजस्वी के बर्थडे पर जोश में कार्यकर्ता, पटना की सड़कों पर जश्न

तेजस्वी यादव राजनेता के साथ ही एक क्रिकेटर भी हैं. तेजस्वी यादव ने झारखंड की टीम से घरेलू क्रिकेट खेला है. इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे हैं.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 9, 2020
in Life Style
0
चुनाव नतीजे से पहले तेजस्वी के बर्थडे पर जोश में कार्यकर्ता, पटना की सड़कों पर जश्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए. तेजस्वी अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे हैं. उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- Happy Birthday tutu.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड सजा है. लालू हट में तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने की तैयारी है. लालू समर्थक गुब्बारे लेकर तेजस्वी के घर के बाहर पहुंचे हैं, हालांकि अभी 10 सर्कुलर के भीतर किसी की एंट्री नहीं है. कोई माला तो कोई आम का पौधा लेकर बाहर गेट पर इंतजार कर रहा है.

एग्जिट पोल में बन ही है राजद की सरकार

32वां जन्मदिन मना रहे तेजस्वी यादव को क्या बिहार की जनता मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपहार देगी? एग्जिट पोल में तो यही अनुमान सामने आए हैं. हालांकि, चुनाव नतीजे तेजस्वी के जन्मदिन के एक दिन बाद आएंगे. ऐसे में अगर नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक ही रहे तो तेजस्वी को अपने 32वें जन्मदिन पर अब तक का सबसे बड़ा सियासी तोहफा मिल सकता है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है. चुनाव प्रचार के अभियान का अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करते हुए तेजस्वी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में 250 से अधिक चुनावी जनसभाएं कीं. 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले तेजस्वी लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं.

तेजस्वी को राजनीति विरासत में मिली है. तेजस्वी ने पहली बार साल 2015 में राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. पहला ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रहे. तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम बनाया था. हालांकि, बाद में आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया और दोनों दलों की राह जुदा हो गई.

जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद आरजेडी विपक्ष में आ गई. तब तेजस्वी की भूमिका भी बदल गई. तेजस्वी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया. विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ने तेजस्वी को नीतीश के खिलाफ चेहरा बनाया. तेजस्वी ने आरजेडी की सरकार रहते 15 साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगकर अपनी सियासी मंशा साफ कर दी थी.

एग्जिट पोल में सीएम पद के लिए पहली पसंद

बिहार विधानसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनकर उभरे हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है. अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं तो तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय है.

रह चुके हैं आईपीएल का हिस्सा

तेजस्वी यादव राजनेता के साथ ही एक क्रिकेटर भी हैं. तेजस्वी यादव ने झारखंड की टीम से घरेलू क्रिकेट खेला है. इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे हैं. तेजस्वी साल 2008, 2009, 2011 और 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) से जुड़े रहे. दिल्ली डेयरडेविल्स ने तेजस्वी को 4 साल खरीदा जरूर, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

Previous Post

आईपीएल में फ्लॉप, पॉलिटिक्स में सुपर हिट, डिप्टी सीएम बने तेजस्वी की कहानी

Next Post

मानीकला में पूर्ति निरीक्षक राकेश व पंकज यादव ने की छापेमारी पांच दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

August 10, 2026
चुनौतियों से न घबराएं , साहस अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह

चुनौतियों से न घबराएं , साहस अनुशासन के साथ करें सामना: लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह

August 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:- राकेश मौर्य

August 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

August 11, 2026
सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

August 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.