शाहगंज /जौनपुर
ऐतिहासिक भरतमिलाप मेला सोमवार की रात पूरे वैभव के साथ सम्पन्न हुआ। चारो भाईयों का मिलाप देख श्रद्धालुओं के आंखों से आंसू छलक पड़े। श्रद्धालुओं ने प्रभु के जयकारे लगाते हुए फूलों की वर्षा की।
श्री रामलीला समिति द्वारा श्री राम का दिव्यदर्शी पुष्पक विमान नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। पुष्पक विमान के आगे चल रहे “राम जी तिहारो चरित मनोहर गावत सकल अवधवासी” के मधुर धुन पर भजन कीर्तन करती भजन मण्डली पुष्पक विमान की शोभा को निखार रही थी। हनुमान की भूमिका में अजेन्द्र अग्रहरि व सुग्रीव की भूमिका पवन जायसवाल ने निभाया।

श्री राम का पुष्पक विमान नगर के अलीगंज, घासमण्डी चौक होते हुए डाकखाना तिराहा, मुख्य मार्ग होते हुये जेसीज चौक, श्री रामपुर रोड, कलक्टरगंज, कोतवाली चौराहा, लोहामंडी, पश्चिमी कौड़िया, पहलवान तिराहा, बांके चौराहा के रास्ते पूरी रात नगर भ्रमण करते हुए रामरथ मंगलवार भोर तीन बजे अयोध्या रूपी पुराना चौक स्थित मंच पर पहुंचा। पुष्पक विमान पहुंचते ही श्रीराम से मिलने भरत और शत्रुघ्न नंगे पांव ही दौड़ पड़े। चारो भाईयों का मधुर मिलन देखते ही चारो तरफ प्रभु के जयकारे लगने लगे, पुष्प वर्षा होने लगी।
रामरथ के साथ प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष रुपेश जायसवाल, महामंत्री प्रमोद सिंह, संरक्षक जवाहरलाल अग्रहरी, गिरधारी लाल, श्याम जी गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, फिरतू राम यादव, मनोज अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि, ईशान राम, नीरज अग्रहरि समेत भजन मण्डल प्रमुख भरतलाल अग्रहरी, सुभाष मोदनवाल, अविनाश जायसवाल, नारायण अग्रहरी आदि रहे। रथ सज्जा प्रमुख सुभाष चंद्र यादव, शिव कुमार नेता, राज कुमार भोनू, मंटू अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, सियाराम अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, शिव कुमार बाबू आदि की प्रमुख भूमिका रही। प्रसारण मंच पर हर्षचन्द्र जायसवाल व देवेश जायसवाल संचालन किया।












