मल्हनी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मनोज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है जिन के समर्थन में केराकत के विधायक दिनेश चौधरी निरंतर मल्हनी विधानसभा के नौपेडवा मंडल में जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों से समर्थन मांग रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू करा रहे हैं।
विधायक के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू ने बताया कि जब से विधायक जी को नौपेडवा मंडल का प्रवासी बनाया गया है तब से वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर के जन जन को भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को समझा-बुझाकर के भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।
जनता काफी हर्षित और उल्लास से परिपूर्ण है । विधायक जी जन जन से कह रहे हैं कि कुशासन अत्याचार डकैती वाले माहौल से बाहर निकल कर के भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट नीतियों वाली सरकार का चयन करें भाजपा कें विधायक को चुने












