- निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह है करोड़पति एवं 1.17 करोड़ का है कर्ज
जौनपुर। निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह करोड़पति है उनके पास 1.93 करोड़ की चल और साढ़े 4 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी श्रीकला की हैसियत उनसे दुगनी है। वह साढ़े 13 करोड़ की अचल एवं 2.92 करोड की चल संपत्ति की मालकीन है। MA पास धनंजय सिंह पर 7 आपराधिक मामले है। 7 लाख नगदी बैंक में 8 लाख विभिन्न कंपनियों में साढ़े 18 लाख के शेयर एवम 24 लाख रुपये NSC फिक्स सहित अन्य माध्यमों से निवेश किये है। उनके पास एक फार्च्यूनर, एक टैंकर,व एक होंडा सिटी कार है वह 68.66 लाख रुपए के आभूषण भी रखते है। धनंजय सिंह के पास 1.28 करोड़ की कृषि,35 लाख की गैर कृषि,30 लाख रुपए का कमर्शियल, ढाई करोड़ का आवासीय भवन है। उनकी पत्नी के पास 1 कार,98 लाख के शेयर,3 लाख नगदी और 1.62 करोड़ के जेवरात है। 12 करोड़ का आवासीय भवन और डेढ करोड़ की कृषि भूमि है।












