367-मल्हनी विधानसभा उपचुनाव नामांकन हेतु 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिये गये। नामांकन पत्र लेने वालो में राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी के प्रत्याशी शिवलाल द्वारा दो सेट में, बीजेपी से मनोज कुमार सिंह द्वारा चार सेट में, कांग्रेस से राकेश कुमार मिश्र द्वारा तीन सेट में, कांग्रेस से अशोक कुमार सिंह द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र लिया गया। अब तक कुल 26 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिया जा चुका है।












