• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव: सीएम योगी की राय के बाद होगा उम्‍मीदवारों का ऐलान

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 7, 2020
in Uttar Pradesh
0
यूपी उपचुनाव: सीएम योगी की राय के बाद होगा उम्‍मीदवारों का ऐलान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्‍तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर भाजपा एक्‍शन में है. पार्टी ने उपचुनाव वाले सातों विधानसभा क्षेत्र में अपने सात पदाधिकारियों को फीडबैक के लिए भेजा था और उन्‍होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसके बाद उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा.

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश में उपचुनावको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जबकि भाजपा में उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बीजेपी ने उपचुनाव वाले सातों विधानसभा क्षेत्र में अपने सात पदाधिकारियों को फीडबैक के लिए भेजा था. 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर पार्टी पदाधिकारी प्रवास पर रहे और उन्‍होंने अपनी फीडबैक रिपोर्ट पार्टी प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है. जबकि महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मंथन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की राय के आधार पर पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व फैसला करेगा.

भाजपा ने सात विधानसभा से मांगी फीडबैक
भाजपा ने सातों विधानसभा से फीड बैक मंगा ली है. इसके लिए पांच महामंत्रियों और दो उपाध्यक्षों को लगाया गया था. मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, देवरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए गोविंदनारायण शुक्ला, टुंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए अश्वनी त्यागी, नौगांवा सादात के लिए सुब्रत पाठक, बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और घाटमपुर की फीडबैक के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को भेजा गया था. सभी लोग अपनी फीडबैक सौंप चुके हैं और जल्द ही प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है उसके तहत पार्टी पदाधिकारी प्रवास पर थे और आगे भी पार्टी नेतृत्व के आदेश पर काम करेंगे. प्रत्याशी चयन पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड करती है और वही करेगी. जल्द ही नामों की घोषणा होगी.

कौन कौन हैं टिकट के दावेदार
मल्हनी समाजवादी पार्टी की सीट रही है. 2017 में बीजेपी से लड़ चुके चुनाव लड़ चुके सतीश सिंह, 2012 में बसपा से चुनाव लड़ चुके और अब बीजेपी के सिपाही बने पाणिनी सिंह, संघ के करीबी प्रमोद यादव के नाम की चर्चा है. चर्चा बाहुबली धनंजय सिंह के नाम की भी चर्चा है, क्योंकि लखनऊ में बीजेपी के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात की बात भी कही जा रही है. देवरिया विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर उनके बेटे अजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी के नाम की चर्चा तेज है. वहीं, टुंडला से बीजेपी की स्थानीय कार्यकर्ता नीलम दिवाकर, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार और पूर्व विधायक शिव सिंह चक का नाम चर्चा है.कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के भी निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी संगीता चौहान के नाम की सबसे अधिक चर्चा है.

बांगरमऊ में टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त लंबी है और यहां कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी टिकट की दावेदार हैं, तो वहीं नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह जो कुलदीप सेंगर के करीबी हैं उनके नाम की भी चर्चा है. शशि शेखर सिंह भी प्रत्याशियों की संभावी सूची में आगे हैं. इसके अलावा मंत्री कमलरानी वरुण के निधन से खाली हुई घाटमपुर में उनकी बेटी जोरशोर से लगी हुई हैं. वहीं, उपेंद्र पासवन और रामलखन रावत के नामों की भी चर्चा है, लेकिन माना जा रहा है कि स्वपनिल वरुण टिकट की प्रबल दावेदार हैं. भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला कहते हैं कि फीडबैक केवल प्रत्याशियों को लेकर नहीं है बल्कि चुनाव हम सभी सीटों पर जीतें इसके लिए भी है. हम बेहतर स्थिति में हैं और बीजेपी सभी सीटें जीतेगी.

Previous Post

बाजरे के खेत में दलित महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

Next Post

कृपाशंकर सिंह बोले पार्टी हाईकमान से आदेश मिला तो लड़ूगां मल्हनी से चुनाव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कृपाशंकर सिंह बोले पार्टी हाईकमान से आदेश मिला तो लड़ूगां मल्हनी से चुनाव

कृपाशंकर सिंह बोले पार्टी हाईकमान से आदेश मिला तो लड़ूगां मल्हनी से चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 22, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 21, 2026
विश्वविद्यालय में आईईईई द्वारा ‘एआई मेड ईज़ी’ कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन

विश्वविद्यालय में आईईईई द्वारा ‘एआई मेड ईज़ी’ कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन

March 21, 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित 

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित 

March 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 22, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 21, 2026
विश्वविद्यालय में आईईईई द्वारा ‘एआई मेड ईज़ी’ कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन

विश्वविद्यालय में आईईईई द्वारा ‘एआई मेड ईज़ी’ कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन

March 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस:चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 22, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

March 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.