जफराबाद।क्षेत्र के गोंडाखास गॉव के पास से पुलिस ने अवैध शराब के दो बदमाशों को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले वर्ष पुलिस ने अवैध शराब के सूचना पर खोजनापुर गॉव में छापा मारा था।छापे के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब तथा शराब बनाने के उपकरण,रैपर,प्लास्टिक आदि मिला था।पुलिस ने उस समय दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था।
बाकी दो भागने में सफल हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों पर धारा 419,420,467,468,471,272, तथा 120 बी व 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।शुक्रवार को थानाध्यक्ष धरमवीर सिंह को सूचना मिली कि उक्त घटना के आरोपी वांछित अभियुक्त शनि चौहान उर्फ आर्यन उर्फ शेषनाथ पुत्र चन्द्रशेखर चौहान तथा संजय चौहान पुत्र भूषण चौहान निवासी खोजनापुर गोंडाखास गॉव के पास मौजूद है।ये दोनों भागने के फिराक में हैं।थानाध्यक्ष ने घेरेबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।












