• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

चुनाव आते ही बढ़ी अवैध शराब की तस्करी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 26, 2020
in Desh-Videsh
0
चुनाव आते ही बढ़ी अवैध शराब की तस्करी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

यूं तो बिहार में शराबबंदी हुए तकरीबन 4 साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया लेकिन इस शराबबंदी के साथ ही बिहार में अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब जब बिहार में विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो गई है, ऐसे में दूसरे प्रदेशों से बिहार में शराब की तस्करी का सिलसिला एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर पुलिस ने 40 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है. इस सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. दरअसल, चंदौली जिले की स्वाट टीम और सैयदराजा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर बॉर्डर से शराब की खेप बिहार की तरफ जाने वाली है. 

इस सूचना के आधार पर स्वाट टीम और सैयदराजा थाने की पुलिस ने नौबतपुर बॉर्डर पर अपना जाल बिछाया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान एक डीसीएम ट्रक को पुलिस ने पकड़ा जिसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां भरी हुईं थीं. पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने शराब की इन पेटियों के ऊपर अंडा पैक करने वाले गत्ते डाल दिए थे. डीसीएम में शराब की चार सौ से ज्यादा पेटियां रखीं थीं जिनमें 10 हजार 428 शराब की बोतलें थीं ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा सके.

उधर पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया जो हरियाणा के सोनीपत और राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. यह दोनों शराब तस्कर हरियाणा की बनी हुई शराब की खेप को लेकर बिहार में सप्लाई देने जा रहे थे. गौरतलब है कि बिहार में पिछले काफी साल से शराबबंदी के बावजूद अन्य राज्यों से अवैध शराब की तस्करी लगातार हो रही है. 

उधर जब से बिहार में चुनाव की घोषणा हुई है उसके बाद से बिहार में शराब की मांग काफी बढ़ गई है जिसको लेकर शराब तस्कर भी काफी सक्रिय हो गए हैं. वैसे यह बिहार में अवैध शराब तस्करी का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी यूपी बिहार बॉर्डर पर चंदौली पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये की शराब जब्त की जा चुकी है. लेकिन अब बिहार में चुनाव होने हैं तो पुलिस को आशंका है कि शराब की बरामद की गई हुई यह खेप बिहार में होने वाले चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए जा रही थी.

गिरफ्तार किए गए तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है साथ ही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. एडिशनल एसपी प्रेमचंद का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान थाना प्रभारी सैयदराजा और स्वाट टीम प्रभारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक डीसीएम को चेक किया गया था. 

अवैध रूप से हरियाणा से लाई जा रही शराब की बरामदगी हुई है. 403 पेटी में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब की कुल 10428 बोतलें  बरामद हुईं हैं. इसकी बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि बिहार में ले जाकर इस शराब की बिक्री होनी थी ताकि इसके जरिए अच्छा मुनाफा कमाया जा सके.

Previous Post

ड्रग मामले में दीपिका, सारा, श्रद्धा से आज होगी पूछताछ

Next Post

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, यूपी 112 के Whatsapp नंबर पर भेजा गया मैसेज, जांच में जुटीं टीमें

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कम हुए योगी राज में अपराध, सरकार ने जारी किए 9 साल के आंकड़े

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, यूपी 112 के Whatsapp नंबर पर भेजा गया मैसेज, जांच में जुटीं टीमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

October 25, 2026
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

October 25, 2026
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

शक्ति मोबाइल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

October 25, 2026
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.