खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली ग्राम में शुक्रवार को एक अधेंड़ का गला काटकर हत्या का प्रयास किया गया जिसे स्वजन उपचार के लिए जिलाचिकित्सालय ले गए जहां उपचार चल रहा है।
खेतासराय के रानीमऊ ग्राम निवासी जलालुद्दीन(50)अपने साथियों के साथ पनौली मे एक पोखरे पर सो रहा था कि रात्रि उसे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मारने का प्रयास किये परिणामस्वरूप गले व हाथ पर कटे का निशान पाया गया है
जिसे आनन फानन में स्वजन जिला चिकित्सालय ले गए जहां वह खतरे से बाहर है फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि वह मदिरा का सेवन कर प्रायः लोगों से झगड़ा कर कुछ न कुछ इस ढंग का करने का कुत्सित प्रयास करता रहता है गुरूवार को वह अपने गांव से कुछ लोगों के साथ पनौली गया था क्या हुआ है यह कोई बताने से परहेज कर रहे हैं फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।












