पूरी टीम के साथ कोविड संक्रमण का फैलाव रोकने के लिये मास्क, सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की अपील
मछलीशहर । नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने नगर में शादीगंज गल्ला मंडी, पुरानी बाजार सब्जी मंडी में दुकानदारों को व्यवस्थित कराने के साथ आने जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण को मुक्त कराया। अधिशासी अधिकारी के अनुसार सीएचसी के सामने पथविक्रेताओं को व्यवस्थित कराने के लिए नव निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा हो जाने के बाद पथ विक्रेताओं को व्यापार करने में सुगमता सुविधा होने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान ही अधिशासी अधिकारी ने शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹10000 का ऋण एवं ब्याज दर में 7% की सब्सिडी की जानकारी सभी पथ विक्रेताओं को जानकारी भी दी। उन्होंने कहा इस योजना से पथ विक्रेता आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सकेगे। इसके अलावा कोविड-19 के दृष्टिगत नगर में संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिये नगर पंचायत द्वारा जन जागरूकता अभियान व लाउडस्पीकर द्वारा व्यापक का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। पूरी स्वच्छ्ता टीम के साथ प्रत्येक मोहल्ले को सेनीटाइज भी कराया जा रहा है।
उन्होंने नगर वासियों से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, खुले में शौच न करने की लगातार अपील की। नगर में अपील के दौरान लिपिक प्रवेश कुमार सिंह, मुस्ताक अहमद, मनोज कुमार चौरसिया समेत आदि लोग मौजूद रहे।












