• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों से सजी कोलकाता और मुंबई की टीम, जानिए कौन है किस पर भारी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 23, 2020
in Life Style
0
विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों से सजी कोलकाता और मुंबई की टीम, जानिए कौन है किस पर भारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आईपीएल के 13वें सीजन का 5वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मुकाबला आतिशी बल्लेबाजी की जंग भी होगा, जिसमें पहले मैच में पराजय का सामना कर चुकी रोहित शर्मा की सेना जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी. मुंबई ने 2013 से कभी भी पहला मैच नहीं जीता है. इस बार भी पहले मैच में उसे पिछली उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया.

मुंबई जहां जीत की राह पर लौटने की कवायद में होगी, वहीं केकेआर का इरादा जीत के साथ आगाज करने का रहेगा. दोनों टीमों में बिग हिटर्स की कमी नहीं है.

विस्फोटक बल्‍लेबाजों से सजी दोनों टीमें
शुभमन गिल का यह तीसरा आईपीएल है जो मैदान के चारों ओर छक्के लगाने में माहिर है. वहीं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट के बादशाह हैं. टी20 क्रिकेट हालांकि सिर्फ बल्ले या तकनीक के कौशल तक सीमित नहीं है. इसमें दमखम की भूमिका अहम है और ऐसे में हार्दिक पंड्या और आंद्रे रसेल का मुकाबला देखने लायक होगा.
फिट होकर लौटे पंड्या में सुनील नरेन और कुलदीप यादव के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस का सामना करने का दम है. वहीं रसेल टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं.

ऊपर बल्‍लेबाजी करने आ सकते हैं रसेल
पिछले सत्र में 52 छक्के लगाने वाले रसेल ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की थी. इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का वादा किया गया है, जो विरोधी टीमों पर दबाव बनाने के लिये काफी है.
केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने हाल ही में कहा था कि यदि इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलती है तो क्यो नहीं. रसेल तीसरे नंबर पर आकर 60 गेंद खेलते हैं तो दोहरा शतक भी बना सकते हैं. वह कुछ भी कर सकते हैं.

सौरभ तिवारी की जगह इशान किशन को मिल सकता है मौका
केकेआर के पास ऑयन मोर्गन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है जो दिनेश कार्तिक की मदद कर सकते हैं. दूसरी ओर मुंबई के पास नाथन कूल्टर नाइल जैसे ऑलराउंड हैं. शनिवार को अच्छी शुरुआत के बावजूद मुंबई टीम नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी. ऐसे में विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी करने वाले सौरभ तिवारी की बजाय वे इशान किशन को उतार सकते हैं.

पंड्या और पोलार्ड के रूप में मुंबई के पास अतिरिक्‍त गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह पहले मैच में चल नहीं सके और वह ज्यादा देर खराब फॉर्म में रहने वालों में से नहीं हैं. स्पिनर क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर और तेज गेंदबाजों के अलावा मुंबई के पास पंड्या और कायरन पोलार्ड के रूप में अतिरिक्त गेंदबाज भी हैं.

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान) , ऑयन मोर्गन, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, अली खान, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्र्युसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरूण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल , क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नारायण, निखिल नाईक, टॉम बेंटोन.

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिचेल मैक्लेघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

Previous Post

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम

Next Post

भू-माफिया अभियान के तहत भू-माफियाओ को करे चिह्नित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भू-माफिया अभियान के तहत भू-माफियाओ को करे चिह्नित

भू-माफिया अभियान के तहत भू-माफियाओ को करे चिह्नित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.