बदलापुर! क्षेत्र के बरौली गाँव में स्थित संत भंगड़ दास मन्दिर पर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर हनुमान जी की प्रतिष्ठापित मूर्ति से चांदी की दो आंख तथा पन्द्रह पीतल का कीमती घंटा उठा ले गये! घटना बीती रात की है! घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे! ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना की विस्तृत जानकारी लिया!
रोज की भांति उसी गाँव के राजेश सिंह सपत्नी शनिवार को अलसुबह पूजा अर्चना हेतु बाबा भंगड़ दास मन्दिर पर पहुँच कर जैसे ही हनुमान जी का दर्शन करने गये तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर बगल में रखा गया था! उन्होंने इस बात की जानकारी मन्दिर के पुजारी बाबा केशवदास महराज को दिया! पुजारी महराज ने दरवाजा खोल कर देखा तो पाया कि हनुमान जी की मूर्ति से उनकी चांदी की दो आंख तथा पन्द्रह पीतल का घंटा चोरी हो गया है!
पुजारी महराज ने चोरी गये सामान की कीमत एक लाख रुपये के करीब बताई है! इसके पूर्व भी बारह वर्ष पूर्व मन्दिर पर ऐसे ही चोरी हुई थी! उस दौरान भी चोर श्री हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की दो आंख निकाल ले गये थे! तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उस दौरान चांदी की आंख मूर्ति में लगवाया था!












