खेतासराय(जौनपुर):- भारत में कुपोषण एक बड़ी गंभीर समस्या है। जिसके लिए सकरार कटिबद्ध होकर इसे दूर करने के लिए इस वक्त पूरे देश में पोषण माह अभियान मनाया जा रहा है। 07 सितम्बर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दूसरे दिन बुधवार को देश से कुपोषण को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।
उनके खान पान के आदतों में सुधार लाने के प्रयास में उन देशी अनाजों के उपयोग पर जोर दिया जायेगा। जो हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं। इसी अभियान कड़ी को बाल विकास परियोजना अधिकारी श्यामा देवी आगे बढ़ाते हुए विकास खण्ड विभिन्न गांवों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बच्चे, धात्री व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।
बाल विकास अपरियोजना अधिकारी श्री देवी ने बताया कि विकास खण्ड के गोरारी, खलीलपुर गांव में आशाकत्रियो के साथ उक्त गांव में एक दर्जनों बच्चों का वजन किया गया। इसके अलावा बच्चे, धात्री व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित कर उपस्थित सभी महिलाओं को स्तनपान एंव ऊपरी आहार के विषय मे विस्तार से बताया गया। किचन गार्डन का का भी कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती बिन्दु मौर्या, प्रमिला यादव के सहयोग से गांव में बच्चों को वजन व लम्बाई नाप किया गया। प्रवासी लाभार्थियों को भी पुष्टाहार वितरित किया गया।
पोषण माह के तहत स्वच्छता, स्वस्थ आदतें, पोषण और स्वच्छता प्रचार गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स द्वारा शिशु देखभाल और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अल्प पोषण, कम वजनी बच्चों के जन्म तथा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा बच्चों में रक्त की कमी को दूर करना मुख्य रूप से शामिल है। एक माह तक चलने वाले विशेष पोषण माह की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाकर साफ-सफाई तथा पोष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।












