जौनपुर। अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में अंकित कुमार क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह हे0का0 दयाराम यादव, हे0का0 बद्रीनाथ मौर्य व का0 सत्यप्रकाश सिंह व का0 दिलीप सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में अम्बेडकर तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 शैलेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस बल द्वारा टी0डी0 लॉ कालेज के पास से एक अभियुक्त आदिल पुत्र कल्लन उर्फ कलीमुद्दीन नि0 छाऊ थाना- गम्भीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया
जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 275/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त आदिल उपरोक्त थाना- स्थानीय से मु0अ0सं0- 666/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का वांछित अपराधी है जो विगत 2 वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा 2000/- रूपये के पुरस्कार राशि घोषित किया गया था ।












