विवेक चौबे
सूरत।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के के शुभ अवसर पर इस बार सूरत में भगवा रक्षा वाहिनी संगठन के दक्षिण गुजरात प्रांत अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला जी ने लहराया राष्ट्रध्वज साथ ही अध्यक्ष ने बताया हमारे लिए देश प्रेम से बढ़कर कोई प्रेम नहीं हमारा संगठन सर्वप्रथम देश, प्राकृतिक और हिंदुत्व के लिए दिन प्रतिदिन निरंतर काम कर रहा है हमारे कार्यकर्ताओं में देश प्रेम की ज्वाला भरी है अगर जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता बॉर्डर पर भी जाने के लिए तैयार है 15 अगस्त 1947 भारत के लिए बहुत भाग्यशाली दिन था। इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रजों की हुकूमत से आज़ाद हुआ था। तब से ले कर आज तक 15 अगस्त को हम भारतवासी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र पर्व मानते हैं। कार्यक्रम में कुछ और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सूरत जिला अध्यक्ष निखिल मिश्रा, प्रांत सदस्यता प्रभारी सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ,जिला मंत्री विकास पाटिल, रोहित गोंड,सौरभ तिवारी, सौरभ पांडे व कुछ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे….












