• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

गुरुजी निधन के बाद भी उठाते रहे वेतन, शिक्षा विभाग ने ‘खुश’ होकर इंक्रीमेंट भी दिया, जानें पूरा मामला

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 12, 2020
in Uttar Pradesh
0
गुरुजी निधन के बाद भी उठाते रहे वेतन, शिक्षा विभाग ने ‘खुश’ होकर इंक्रीमेंट भी दिया, जानें पूरा मामला
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पीलीभीत जिले में यह झोल सामने आया है. मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग (Education Department) इस अनियमितता को दबाने में जुट गया.

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे ही सरकार की छवि धूमिल करने पर आमादा हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) जनपद का है, जहां दो साल पहले एक शिक्षक का निधन हो गया था. बावजूद इसके शिक्षा विभाग (Basic Education) उन्हें सैलरी देता रहा. इतना ही नहीं मृतक टीचर का इन्क्रीमेंट भी लगा दिया गया. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं.

दरअसल, पूरा मामला यह है कि दो साल पहले भगवान को प्यारे हो चुके गुरुजी को शिक्षा विभाग दो साल तक लगातार पगार देता रहा. इतना ही नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अपनी कुंभकरण की नींद में सोए रहे और भगवान को प्यारे हो चुके गुरु जी का इंक्रीमेंट भी लगा दिया गया. बात जब मीडिया के सामने आई तो विभाग में अफरा-तफरी मच गई. सभी अधिकारी मामले को दबाने में लग गए.

क्या है पूरा मामला? के  बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में अरविंद कुमार ने 5 नवंबर 2015 को अध्यापक कार्य का पद ग्रहण किया और 1 साल बाद 22 मई 2016 को अध्यापक की मौत हो गई. मगर मई 2016 में अध्यापक की मौत के बाद भी शिक्षा विभाग भगवान को प्यारे हो चुके गुरु जी को नवंबर 2018 तक उनका वेतन पहले की तरह देता रहा. इतना ही नहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने इंक्रीमेंट भी लगा दिया. जब यह मामला मीडिया में आया तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.
पत्नी मामला दबाए रही

मामला मीडिया में तब आया जब मृतक की पत्नी वंदना अपनी नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप के पास गई, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप ने मृतक कीी आश्रित पत्नी वंदना की नियुक्ति से पहले खंड शिक्षा अधिकारी से मृतक अरविंद की सैलरी को लेकर पूछताछ की. इसमें सामने आया कि 2016 में मौत के बाद से लगातार अरविंद के नाम पर सैलरी निकलती रही. जिसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप भड़क उठे और विभाग में हड़कंप मच गया. मामला मीडिया में आया तो अपनी फजीहत बचाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मामले को दबाने में लग गए.

बीएसए का ये है कहना
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि, बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अरविंद कुमार की मौत 22 मई 2016 को हो गई थी, लेकिन मई से लेकर लगातार 2017 तक सैलरी निकलती रही, पहले पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 2018 तक सैलरी देने की बात सामने आई थी, लेकिन त्रुटि वश हो गया था. उसमें सुधार कर लिया गया, लेकिन 2018 तक की सभी सैलरी का लेखा जोखा लेखाधिकारी से मांगा गया है. साथ ही 2017 तक सैलरी अपने आप निकलना यह बड़ी ही वित्तीय अनियमितता है. मामले की जांच कराई जा रही है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कौन-कौन है दोषी?
किसी भी प्राथमिक विद्यालय में टीचर प्रिंसिपल के अंडर में काम करता है. प्रिंसिपल अपने खंड शिक्षाधिकारी को सभी जानकारी देता है. खंड शिक्षाधिकारी लेखाधिकारी से वेतन कि संतुष्टि करता है, तब जाकर वेतन निकलता है. यहां प्रिंसिपल से लेकर खंड शिक्षाधिकारी, लेखाधिकारी सभी दोषी हैं, जो शिक्षक के मौत की बात जानने के बाद भी वेतन की संतुष्टि देते रहे.

Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में तेज रफ़्तार कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

Next Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.