• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

फूलन देवी को याद करते रहे अखिलेश, बीजेपी ने खेल दिया निषाद दांव?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 12, 2020
in Uttar Pradesh
0
फूलन देवी को याद करते रहे अखिलेश, बीजेपी ने खेल दिया निषाद दांव?

सीएम योगी आदित्यनाथ और जयप्रकाश निषाद

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अखिलेश यादव अति पिछड़ा समुदाय को साधने के लिए पूर्व सांसद फूलन देवी को महज याद ही करते रहे और बीजेपी ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा भेजने का फैसला करके सूबे के मल्लाह समुदाय को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है. ऐसे में देखना है कि यूपी का मल्लाह समुदाय किसकी राजनीतिक नैया पार लगाएगा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भले ही अभी पौने दो साल का समय बचा हुए हो, लेकिन सियासी समीकरणों को साधने की कवायद शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अति पिछड़ा समुदाय को साधने के लिए पूर्व सांसद फूलन देवी को महज याद ही करते रहे. दूसरी ओर बीजेपी ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा भेजने का फैसला करके सूबे के मल्लाह समुदाय को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है. ऐसे में देखना है कि यूपी का मल्लाह समुदाय किसकी राजनीतिक नैया पार लगाएगा?

सपा की नजर मल्लाह वोट पर

दरअसल, अखिलेश यादव ने 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सिर्फ श्रद्धांजलि ही अर्पित नहीं की बल्कि उनके जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र के प्रोमो को साझा कर अति पिछड़ा समुदाय को राजनीतिक संदेश देने की कवायद थी. इस डॉक्यूमेंट्री के प्रोमो में फूलन देवी को ऐसे महिला के तौर पर दिखाया गया है जो अति पिछड़ी जाति (मल्लाह) में पैदा हुई थी और जिसे बिना किसी अपराध के मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी.

अखिलेश ही नहीं बल्कि उनकी पार्टी सपा के कार्यकर्ताओं ने भी 25 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामंतवादियों के खिलाफ उनके संघर्ष की सराहना की थी. सपा की इस कोशिश को फूलन देवी के बहाने सूबे के मल्लाह समुदाय को राजनीतिक संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि मुलायम सिंह यादव ही पूर्व सांसद फूलन देवी को सियासत में लेकर आए थे. फूलन देवी को सपा ने 1996 में मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाया और संसद भेजा था.

फूलन देवी मल्लाह समुदाय से आती थीं. इसीलिए मल्लाह समुदाय की उपजातियां काची, बिंद, मल्लाह और निषाद समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय रहीं. फूलन देवी सासंद बनीं और यही वह दौर था जब मल्लाह समुदाय सपा का परंपरागत वोटर बन गया था, लेकिन बीजेपी इन्हीं अति पिछड़ी जातियों के वोट के सहारे 2017 में राज्य में 14 साल के सत्ता के वनवास को खत्म करने में कामयाब रही है.

बीजेपी ने चला निषाद दांव

अखिलेश अब एक बार फिर फूलनदेवी की पुण्यनिति पर उनको याद कर काची, बिंद, मल्लाह और निषाद समुदाय के साथ अति पिछड़ा वोटर को साधने की महज कवायद ही रहे, लेकिन उससे पहले बीजेपी ने बड़ा दांव चल दिया है. बीजेपी ने फूलन देवी के जातीय समुदाय से आने वाले जय प्रकाश निषाद को राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है.

जयप्रकाश निषाद को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी जॉइन कराई थी और वह यूपी के कद्दावर राजनेताओं में से एक रहे हैं. बीजेपी के निषाद कैंडिडेट को राज्यसभा भेजने का फैसला पिछड़ी जातियों को रिझाने के फैसले के रूप में देखा जा रहा है. जयप्रकाश निषाद गोरखपुर क्षेत्र से बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं. वह बसपा के टिकट पर 2012 में चौरी-चौरा सीट से विधायक रह चुके, लेकिन फरवरी 2018 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज रही है और उनका कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा. इस तरह से उनके राज्यसभा रहते हुए सूबे में विधानसभा चुनाव होंगे.

पूर्वांचल में होगा फायदा

यूपी में तकरीबन 7 फीसदी आबादी मल्लाह, केवट और निषाद जातियों की है. यूपी की तकरीबन 20 लोकसभा सीटें और तकरीबन 60 के करीब विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां निषाद वोटरों की संख्या अच्छी खासी है. गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, संतकबीर नगर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, इलाहाबाद ,फतेहपुर, सहारनपुर और हमीरपुर जिले में निषाद वोटरों की संख्या अधिक है. ऐसे में बीजेपी ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा भेजने का फैसला कर मल्लाह समुदाय के दिल को जीतने की कोशिश की है. हालांकि, सीएम योगी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी को भी बीजेपी में विलय कराने का दांव चला था. इस तरह से बीजेपी ने पूर्वांचल के किलों को और भी मजबूत करने का दांव चला है.

Previous Post

रणन्जय सिह “पत्रकार” जनसंदेश टाइम्स की तरफ से समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Next Post

महर्षि कुमार सेठ “पत्रकार” जनसंदेश टाइम्स की तरफ से समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
महर्षि सेठ “जिला विज्ञापन प्रभारी” जनसदेश टाइम्स समाचार पत्र की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

महर्षि कुमार सेठ "पत्रकार" जनसंदेश टाइम्स की तरफ से समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.