नालासोपारा, मुम्बई
दीनदयाल फाउंडेशन द्वारा नालासोपारा मुंबई में वैश्विक महामारी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन वितरण का कार्य किया गया और इस महामारी में लगातार मार्च महीने से ही संस्था गरीब और असहाय हो की मदद करने में एक प्रहरी के भाँति लगा हुआ है. इस संबंध में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों तक उनके जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराना हमारी संस्था लगातार जब से आधिकारिक तारों से लॉक डाउन की घोषणा की गई है तभी से हम तथा हमारी संस्था और संस्था के लोग छोटे से बड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी लोग संस्था के बैनर तले कार्य कर रहे हैं पूरे महाराष्ट्र में जो भी जिस लायक हमारा कार्य करता है सभी लोग लगे हुए हैं अपने-अपने क्षेत्रों में इसी दौरान आज नालासोपारा में भी कुछ जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्य किया गया जिनके पास पैसे नहीं है बेबस और लाचार हैं और कहीं जाने में भी असमर्थ हैं ऐसे लोगों तक हमारी संस्था निशुल्क भोजन मुहैया करा रही है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चेतन मिश्रा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राहुल दूबे जिला पालघर अध्यक्ष सागर राठौर उपाध्यक्ष संजय यादव और संगठन मंत्री अमित द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं पर संस्थान की प्रशंसा समाजसेवी क्या साधना मिश्रा सुधार दूबे और सुजीत पांडे ने किया और सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन भी किया जिसे संस्था के सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ जन सेवा में लगे रहे.












