• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

IPL 2020 को मिली भारत सरकार की हरी झंडी, 10 नवंबर को UAE में होगा फाइनल

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 2, 2020
in Life Style
0
IPL 2020: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, फाइनल आठ नवंबर को- सूत्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग खत्म हो चुकी है. BCCI के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है. अब यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा.

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग खत्म हो चुकी है. BCCI के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है. आईपीएल का फाइनल शेड्यूल तय हो गया है. अब यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा.

इसके अलावा BCCI ने साफ किया है कि महिलाओं का IPL भी खेला जाएगा. IPL के सभी प्रायोजक बरकरार हैं, जिसका मतलब है कि आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के रूप में चीनी स्पॉन्सर वीवो बरकरार रहेगा.

IPL फाइनल 10 नवंबर को

टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. IPL फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिलेगा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे.

शाम के मुकाबले 7:30 बजे से

10 डबल हेडर होंगे

अधिकारी के कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स को देखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि मैचों के बीच में अच्छा अंतर हो, 10 डबल हेडर प्लान किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘हमने 10 नवंबर तक जाने का फैसला किया और इसी कारण पहली बार वीकडे पर फाइनल होगा. यातायात, बायो सिक्योर वातावरण और इस तरह की तमाम चीजों को देखकर, यह सुनिश्चत करने के लिए की मैचों के बीच में अंतर रहे, हमने इस सीजन 10 डबल हेडर कराने का सोचा है.

स्टेडियम में दर्शकों पर चर्चा बाद में

अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या स्टेडियम में दर्शकों के आने पर बात हुई तो अधिकारी ने कहा कि इस बात पर फैसला अमीरात क्रिकेट बोर्ड (UAE) से चर्चा के बाद लिया जाएगा.

बीसीसीआई के अधिकारी ने साफ किया कि इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे. अधिकारी ने कहा, ‘हमने आईपीएल के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था. शाम के मैच हम इस बार 7:30 बजे शुरू करेंगे.उन्होंने कहा, ‘अगर कुछ प्रशंसक मैदान पर आते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है. लेकिन, एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम है. इसलिए इस सब पर हम अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से चर्चा करेंगे.

सभी फ्रेंचाइजी से भी वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है. एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘हमसे वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है.’

आईपीएल 2020 आयोजन की बड़ी बातें

1) टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा.

2) शाम के मैच 7: 30 बजे से शुरू होंगे.

3) टूर्नामेंट की शुरुआत में क्राउड को कोई अनुमति नहीं, बीच चरण में लिमिटेड क्राउड को अनुमति दी जाएगी.

4) सभी टीमें IPL के लिए 26 अगस्त को UAE रवाना होंगी.

5) सभी स्पॉन्सर बरकरार हैं (चीनी स्पॉन्सर वीवो भी).

6) कोविड सब्स्टीट्यूट की अनुमति होगी.

7) सभी विदेशी और भारतीय खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से सफर करेंगे.

8) SOPS को विशेषज्ञों के साथ फाइनल किया गया है.

Previous Post

कमलनाथ बोले- राजीव गांधी ने खोला था मंदिर का ताला, क्या BJP ने धर्म का ठेका ले रखा है?

Next Post

राहुल गांधी ने की अमित शाह के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना, जानें ममता-केजरीवाल ने क्‍या कहा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चिदंबरम को जमानत पर राहुल गांधी बोले- पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष सुनवाई में निर्दोष साबित होंगे

राहुल गांधी ने की अमित शाह के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना, जानें ममता-केजरीवाल ने क्‍या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.