• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

भारतीयों का सोने से मोह हुआ भंग, 26 साल में सबसे कम रहेगी सोने की डिमांड- रिपोर्ट

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 30, 2020
in Life Style
0
भारतीयों का सोने से मोह हुआ भंग, 26 साल में सबसे कम रहेगी सोने की डिमांड- रिपोर्ट
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल World Gold Council (WGC) ने भारत में सोने की डिमांड घटकर 26 साल के निचले स्तर पर आने की आशंका जताई है. इसके पीछे मुख्य वजह कीमतों में तेजी और कोरोना वायरस को बताया है.

मुंबई. भारत में सोने की डिमांड घटकर 26 साल में सबसे कम रह सकती है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिंल डब्ल्यूजीसी (World Gold Council (WGC)) की नई रिपोर्ट इस बात की आशंका जताई जा रही है. इसके पीछे मुख्य वजह सोने की कीमतों में आई बेतहाशा तेजी और कोरोना वायरस को बताया जा रहा है. आपको बता दें कि भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 फीसदी घटकर 63.7 टन पर आ गई है. विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है. इससे पिछले साल यानी 2019 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 213.2 टन रही थी. डब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट’ में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 प्रतिशत घटकर 26,600 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपये थी.

1994 के बाद सबसे कम हो सकती है सोने की डिमांड- डब्ल्यूजीसी के एमडी, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा, कि पहली छमाही में कमजोर मांग 2020 के बाद से भारत की सोने की खपत को 1994 के बाद से सबसे कम 415 टन कर सकती है, सोमसुंदरम ने कहा कि कोरोनोवायरस संकट के कारण पूरे साल की मांग का अनुमान लगाना अभी भी मुश्किल है.

उन्होंने कहा, दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था. इन कारणों से देश में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 165.6 टन रही है. यह वैश्विक रुख के अनुरूप है. हालांकि, इस दौरान गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी में मामूली इजाफा हुआ.
भारत में आधी से कम रह गई सोने की ज्वेलरी की डिमांड- दूसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 74 प्रतिशत घटकर 168.6 टन से 44 टन पर आ गई. मूल्य के हिसाब से आभूषणों की मांग 63 प्रतिशत घटकर 18,350 करोड़ रुपये रह गई, जो 2019 की समान अवधि में 49,380 करोड़ रुपये थी. इसी तरह निवेश के लिए सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 19.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44.5 टन थी. मूल्य के हिसाब से सोने की निवेश मांग 37 फीसदी घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 13,040 करोड़ रुपये थी.

रीसाइक्लिंग में आई भारी गिरावट-देश में सोने की रीसाइक्लिंग (पुन:चक्रीकरण) भी 64 फीसदी घटकर 13.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 37.9 टन थी. इसी तरह दूसरी तिमाही में देश में सोने का आयात 95 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 11.6 टन रह गया, जो 2019 की समान अवधि में 247.4 टन रहा था.

Previous Post

ऑनलाइन प्रदर्शनी का आयोजन

Next Post

राम मंदिर भूमिपूजन में सिर्फ यूपी के मुख्यमंत्री को दिया गया न्योता, बाकी किसी सीएम को निमंत्रण नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.