• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही अपहरण की घटनाएं, डीजीपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 29, 2020
in Uttar Pradesh
0
उत्तर प्रदेश में बढ़ रही अपहरण की घटनाएं, डीजीपी ने जारी किए दिशा-निर्देश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी ऐसे प्रकरणों में अपहृत की सकुशल बरामदगी तक निरंतर समीक्षा करेंगे और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी.

लखनऊ. यूपी में बीते कुछ दिनों में अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इन्हीं घटनाओं को लेकर यूपी पुलिस के महानिदेशक (जीडीपी) ने सख्त रुख दिखाया है. दरअसल, डीजीपी ऑफिस की तरफ से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं. उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता का स्पष्ट आरोप है कि अपहृत-अपहृता को किसी अपराध के उद्देश्य से अगवा किया गया है तो तत्काल उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी ऐसे प्रकरणों में अपहृत की सकुशल बरामदगी तक निरंतर समीक्षा करेंगे और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी. अपहरण की किसी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेंगे.

“अपहृत की फोटो भेजकर जानकारी हासिल करें”
दिशा-निर्देश में कहा गया है कि अपहरण की घटना के 24 घंटे के अंदर अपहृत की फोटो तमाम जिलों के साथ अन्य राज्यों में भेजकर उसकी जानकारी हासिल की जाए. जरूरत पड़ने पर इसमें एसटीएफ की मदद भी ली जा सकती है. साथ ही अपहरण की किसी भी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे.

“बिना देरी के केस दर्ज किया जाए”
इसके अलावा अपहरण के मामलों में अविलंब केस दर्ज जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं. अगवा किए गए व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के लिए एसओ, सीओ व एएसपी कार्ययोजना बनाएंगे और एसपी के समन्वय से टीमों का गठन कर कार्य आवंटित किया जाए. डीजीपी ने ऐसी घटनाओं में तत्काल सर्विलांस सेल को सक्रिय करने के साथ ही जरूरत पडने पर एसटीएफ की मदद के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश भी दिया है.

इसके अलावा गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी आपराधिक गिरोह के शामिल होने का संदेह है तो एक से अधिक टीमें बनाकर और तत्परता से कार्रवाई की जाए. जरूरत पड़ने पर जिला स्तर पर ऐसे मामलों में प्रभारी एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला चाइल्ड हेल्पलाइन व गैर सरकारी संगठनों की सहायता ली जाए.

Previous Post

लैंड हुए राफेल लड़ाकू विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी जानकारी,विडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

Next Post

जौनपुर कलेक्ट्रेट न्यायालय 31जुलाई तक बंद

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर कलेक्ट्रेट न्यायालय 31जुलाई तक बंद

जौनपुर कलेक्ट्रेट न्यायालय 31जुलाई तक बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.