कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर कानून व्यवस्था के मसले पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है.
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में लगातार कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शुक्रवार सुबह इस मामले पर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा. कानपुर में लैब असिस्टेंट को किडनैप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसपर प्रियंका गांधी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है. आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है. घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता. विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या. पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या कर दी गई.’
.. एक नया गुंडाराज आया है। प्रियंका गांधी ने आगे आरोप लगाते हुए लिखा कि एक नया गुंडाराज आया है. इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है.












