• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

प्रवासी मजदूरों को सरकार दो महीने में बांट पाई केवल 13 % अनाज

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 2, 2020
in Desh-Videsh
0
प्रवासी मजदूरों को सरकार दो महीने में बांट पाई केवल 13 % अनाज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मंत्रालय ने अपने डेटा में बताया है कि आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के तहत बिना राशन कार्ड वाले आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को मई और जून महीने में पांच-पांच किलो अनाज देने को कहा गया था. लेकिन अब तक मात्र 2.13 करोड़ मजदूरों को ही इसका लाभ मिल सका है.

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के सामने सिर्फ रोजगार का ही संकट नहीं था, बल्कि उनके सामने गृहराज्य वापस लौटना, परिवार वालों के लिए खाना उपलब्ध कराना और भी बड़ा संकट था. ऐसे में केंद्र सरकार ने आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के तहत करीब 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत देने की घोषणा की. घोषणा के मुताबिक सभी प्रवासी मजदूरों को (बिना राशन कार्ड वाले भी) मई-जून महीने के लिए निशुल्‍क अनाज उपलब्‍ध कराने की बात कही गई. केंद्र सरकार ने तय किया कि घर लौटे सभी प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल/गेहूं और 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए 8 लाख मीट्रिक टन अनाज आवंटित किए.

हालांकि उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अपने डेटा में बताया है कि राज्य सरकार की तरफ से पिछले दो महीनों में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले अनाज का 13 प्रतिशत अनाज ही खपत किया गया है.

मंत्रालय ने अपने डेटा में बताया है कि आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के तहत बिना राशन कार्ड वाले आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को मई और जून महीने में पांच-पांच किलो अनाज देने को कहा गया था. लेकिन अब तक मात्र 2.13 करोड़ मजदूरों को ही इसका लाभ मिल सका है. मई महीने में 1.21 करोड़ लोग और जून में 92.44 लाख लोगों ये योजना का लाभ लिया है.

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 मई को घोषणा करते हुए कहा था कि सभी प्रवासी मजदूरों के लिए (जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं वो भी) 5 किलो चावल या गेहूं और 1 किलो चना दो महीने तक मिलेगा. केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक 6.38 लाख मीट्रिक टन अनाज ही उठाए हैं. जो कि केंद्र सरकार द्वारा आवंटित आठ लाख मीट्रिक टन अनाज का 80 प्रतिशत है. हालांकि लोगों के बीच वितरण महज 1.07 लाख मीट्रिक टन ही हुआ है जो केंद्र सरकार द्वारा आवंटित कुल अनाज का मात्र 13 प्रतिशत है.

डाटा में बताया गया है कि कई राज्यों ने दो महीने के लिए तय कोटा के तहत पूरा अनाज उठा तो लिया लेकिन अब तक बांटा नहीं है. कम-से-कम 26 प्रदेशों ने केंद्र से अपने कोटे का 100 प्रतिशत अनाज ले लिया है लेकिन इनमें से किसी राज्य ने अब तक सभी प्रवासी मजदूरों को पिछले दो महीने के लिए आवंटित अनाज नहीं दिया है.

उत्तर प्रदेश को केंद्र सरकार की तरफ से 1,42,033 मीट्रिक टन अनाज आवंटित किया गया था, जिसमें प्रदेश ने 1,40,637 मीट्रिक टन उठा लिए हैं लेकिन मई महीने में 4.39 लाख जरूरतमंदों और जून महीने में 2.25 लाख लोगों तक मात्र 3,324 मीट्रिक टन अनाज पहुंचाया गया है. यानी अब तक मात्र 2.03 प्रतिशत अनाज का ही आवंटन हो सका है.

बिहार सरकार ने भी अपने कोटे का 100 प्रतिशत अनाज (86,450 मीट्रिक) उठा लिया है. लेकिन अब तक केवल 3.68 लाख जरूरतमंदों तक 1.842 मीट्रिक टन अनाज का ही खपत हुआ है. यानी मात्र 2.13 प्रतिशत अनाज ही वितरित किया गया है. ये आंकड़ा मई महीने का है. जून महीने में किसी को अनाज नहीं दिया गया है.

Previous Post

शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 20 कैबिनेट, 8 राज्य मंत्री ले रहे हैं शपथ

Next Post

आज गृह मंत्री अमित शाह यूपी-दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे Covid-19 की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.