लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ने सीएलसी जौनपुर के प्रयास को सराहा।
केंद्र की महिला समूहों के द्वारा बने लगभग एक हजार मास्क खरीदा
जौनपुर।किसी को रोटी देने से ज्यादा पूण्य उसे रोजगार दिलाने से मिलता है।आज चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर सीएलसी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे मास्क को खरीदकर अपार सन्तोष का अनुभव हो रहा है।अपने जनपद की इन महिला समूहों की आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।उक्त बाते लोकदल के सचिव घनश्याम दुबे ने शुक्रवार को शहरी आजीविका केंद्र के महिला समूहों से लगभग एक हजार मास्क खरीदते समय कही ।
ग्राम नोकरा नेवढ़िया निवासी घनश्याम दुबे ने कहा कि महिलाओं से मास्क खरीदने का उद्देश्य यह है कि इस मास्क की बिक्री से इन महिलाओं को आर्थिक सम्बल मिलेगा तथा दूसरी तरफ हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास मास्क नही है,जरूरतमंद लोग जो मास्क खरीद नही पा रहे हैं, उनके दरवाजे दरवाजे पहुंच कर उन तक मास्क पहुंचाया जाएगा,यही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने केंद्र में पंजीकृत केरारवीर समूह, राधारानी समूह,कृष्णा महिला समूह से लगभग एक हजार मास्क खरीदा।इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम,शैलेश दुबे,पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी,राधाकृष्ण शर्मा, शहरी आजीविका केंद्र की संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक,उषा राय उपस्थित रहे।