सोमवार को भी होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर साफ सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मछलीशहर ।कोरोना वाइरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भी कमर कस ली। शनिवार को प्रत्येक प्रतिष्ठान पर पहुंच कैरोना से बचाव की जानकारी दी। वही सोमवार को सुजानगंज चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
सोमवार को खाद्य निरीक्षक तूलिका शर्मा ने नगर के संदेश स्विटमॉर्ट, गंगा जमुना स्वीट हाऊस, रवि स्वीट मार्ट, पवनदीप स्वीट हाउस, शुभम स्वीट मार्ट निरीक्षण किया। इन्हें भी कैरोना वायरस निसंस्क्रमित किये जाने के तरीके बताए। इसके अलावा प्रतिष्ठान की फर्श, दीवार, रेलिंग, खिड़कियों की प्रतिदिन सफाई के साथ मेडिकल ग्रेड अल्कोहल, सेनेटाइजर व मास्क लगाकर कार्य करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा मानक में सुधार न होने पर लाइसेंस, पंजीकरण निरस्तीकरण की चेतावनी भी दी। खाद्य अधिकारी ने इसके अलावा सुजानगंज चौराहे पर होटल, ढाबों, मिष्ठान भंडार चलाने वाले लोगों को इकठ्ठा कर कैरोना वायरस को लेकर जानकारी दी।











