मुफ्तीगंज केराकत कोतवाली के उदियासन गांव में टीन सेड पर गुलर की पेड़ गिरने से एक की मौके पर मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये जिनका इलाज मुफ्तीगंज सी एच सी पर चल रहा एक को डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
उदियासन गांव निवासी जयराज पाल का परिवार टीन सेड में सोया था भोर में तेज पानी और हवा के चलते उनके टीनसेड पर गुलर का पेड़ गिर गया जिससे उसमें सोये हुए सुरज पाल 14वर्ष की मौके पर मौत हो गयी हिरावती देवी पचास वर्ष,जयराज पाल 55वर्ष,संतोष पाल 30वर्ष घायल हो गये जिनका इलाज सी एच सी मुफ्तीगंज में चल रहा है डाक्टर एस के यादव हिरावती देवी की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिए ।
सुचना मिलने पर मुफ्तीगंज के चौकी इन्चार्ज कमलेश कन्नौजिया अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।












