मेढ़ा बाजार में होली के दिन गुमटी में अवैध शराब बेचते सेल्स मैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब बरामद।
गभिरन (जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में देशी शराब के ठीके के बगल एक गिमटी मे होली यानी बंदी के दिन भी अवैध रूप से शाराब बेच रहे सेल्समैन को खुटहन पुलिस ने हिरासत में लेते हुए गिमटी से अवैध शराब की पेटिया बरामद करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पूरा मामला खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा बाजार का है।जहां आबकारी विभाग द्वारा होली के दिन सरकारी शराब की दुकान बन्द करने निर्देश जारी किया है।इसके बावजूद भी उक्त दुकान संचालक द्वारा बगल के एक गिमटी मे प्रशासन की आखों में धूल झोंक कर अवैध रूप से शराब की बिक्री धडल्ले से कर रहा था।ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिमटी से लगभग 8 पेटी देशी शराब को बरामद करते हुए बेच रहे सेल्समैन को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।











