पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता स्वर्गीया लालती देवी की 17वीं पुण्य तिथि पर बुधवार को बन्सफा में दी गई श्रद्धांजलि
सिकरारा । पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता स्वर्गीया लालती देवी पत्नी राजदेव सिंह पूर्व विधायक रारी की 17वी पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव बन्सफा में बुधवार को मनाई गई।
स्वर्गीया लालती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जौनपुर सदर सांसद श्यामसिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा माँ त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है ।वह अपने बच्चो की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्तपर रहती है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा स्वर्गीया लालती देवी में एक आदर्श माँ के सारे गुणों का समावेश था।उन्होंने सदैव गरीब ,असहायों की भलाई के लिए कार्य किया। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा माँ का प्रेम निःस्वार्थ होता है पुत्रो की सेवा करते हुए वह कभी नही सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। इस मौके पर अम्बेडकरनगर कटहरी के ब्लाक प्रमुख अजय सिंह,उद्योगपति चित्रसेन सिंह,पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह गप्पू,आशुतोष सिंह,पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने ,भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
इससे पूर्व मंगलवार से आरम्भ श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के पश्चात हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह प्रतिनिधि ,नवीन सिंह राजेश सिंह, बमभोले पंकज सिंह, संजय सिंह कैलाश सिंह अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह,अशोक तिवारी, डॉ देवी प्रसाद सिंह अरविंद यादव,सतवंतयादवआदि उपस्थित रहे।आगन्तुको का स्वागत पूर्व सांसद धनंजय सिंह ,उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह दादा,व ,मृत्युंजय सिंह अनिरुद्धदेव सिंह ने किया। आभार पूर्व विधायक राजदेव ने किया।











